कोर्ट में हाजिर होने के बाद माफिया राकेश यादव पर दर्ज केस की जांच शुरू करा दी गई है। वहीं, पुलिस ने गुलरिहा थाने में 2020 में दर्ज गैंगस्टर केस में माफिया को सजा दिलाने के लिए कोर्ट में पैरवी तेज कर दी है। बुधवार को दो सिपाहियों की कोर्ट में गवाही कराने का समय मिला है।
इनकी गवाही के बाद पुलिस केस के ट्रायल को अपने अधिवक्ता की मदद से तेज कराने की कोशिश करेगी। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि चार केसों को चिन्हित कर पुलिस पैरवी कर रही है। इसी में से एक गैंगस्टर के केस में बुधवार को गवाही कराई जाएगी।
इसे भी पढ़ें: ससुराल में भाभी के साथ सोता मिला पति, बीवी ने रंगेहाथ पकड़ा तो कर दी पिटाई
जेल में बैठे माफिया चंदन के बाहरी गतिविधियों पर पुलिस की नजर
जेल में बंद माफिया चंदन सिंह की गतिविधियों पर भी पुलिस कर नजर है। खबर है कि जेल में बैठकर माफिया रंगदारी की वसूली कर रहा है, इस वजह से पुलिस अब उसके करीबियों की गतिविधियों को खंगाल रही है।
सूचना है कि चंदन अपने करीबियों की मदद से व्यापारियों से छोटी रकम लेता है, इस वजह से कोई शिकायत करने आगे नहीं आता है। लेकिन, अब पुलिस की नजर चंदन के गतिविधियों पर पड़ गई है। एसपी नार्थ ने बताया कि सभी माफिया पर पुलिस की नजर है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।