फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: माफिया सुधीर सिंह ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, भेजा गया जेल; व्यापारी पर किया था जानलेवा हमला

Fri, 13 Jun 2025 11:35 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

माफिया सुधीर सिंह खजनी क्षेत्र में व्यापारी पर जानलेवा हमले के मामले में आरोपी है। 27 मई की रात माफिया सुधीर सिंह ने बेलीपार के भौवापार निवासी अंकुर शाही पर एक दावत के जानलेवा हमला दौरान किया था।
विज्ञापन
माफिया सुधीर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माफिया सुधीर सिंह ने आर्म्स एक्ट मामले में लखनऊ न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। उसे जेल भेज दिया गया है। माफिया सुधीर सिंह खजनी क्षेत्र में व्यापारी पर जानलेवा हमले के मामले में आरोपी है। 27 मई की रात माफिया सुधीर सिंह ने बेलीपार के भौवापार निवासी अंकुर शाही पर एक दावत के जानलेवा हमला दौरान किया था। खजनी थाने में केस दर्ज पुलिस उसकी धरपकड़ में जुटी थी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 27 मई की रात खजनी क्षेत्र में युवक पर जानलेवा हमले के बाद भागे फिर रहे सुधीर के न्यायालय में समर्पण करने की अटकलें तेज थी। पूर्व में वह कई बार चकमा देकर न्यायालय में समर्पण कर चुका है।

गोरखपुर जिले के खजनी थाना क्षेत्र में 27 मई की रात को दावत में माफिया सुधीर ने बेलीपार के रहने वाले अपने पूर्व सहयोगी अंकुर शाही पर रॉड से जानलेवा हमला कर दिया था। इस मामले में नामजद होने के बाद से वह फरार था। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम गोरखपुर-बस्ती मंडल के अलावा लखनऊ में छापा मार रही है। हालांकि, अभी तक गिरफ्तारी में सफलता हासिल नहीं हुई थी। 
विज्ञापन


बता दें कि प्रदेश के 68 माफिया की सूची में शामिल सुधीर सिंह का नाम शामिल है। खजनी पुलिस ने चुनावी रंजिश में एक युवक को पीटने के आरोप में हत्या की कोशिश की धारा में केस दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें