फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आठ कोच वाली वंदे भारत पटना तक चलेगी, पीएम दिखा सकते हैं हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड ने पीएमओ से मांगा है समय, 20 जून को उद्घाटन संभव
विज्ञापन

गोरखपुर यार्ड में खड़ी है ट्रेन, इस सप्ताह हो सकता है ट्रायल
गोरखपुर। गोरखपुर से पटना के बीच 20 जून से आठ कोच की वंदे भारत ट्रेन चल सकती है। ईस्ट सेंट्रल रेलवे पटना में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उद्घाटन कराने की तैयारी में है। इस बाबत रेलवे बोर्ड ने पीएमओ कार्यालय को पत्र भेजकर समय मांगा है। गोरखपुर से प्रयागराज के बीच अब 16 कोच वाली वंदेभारत चलने लगी है। पहले से इस रूट पर चल रही आठ कोच वाली वंदेभारत को गोरखपुर से पटना के बीच चलाने की तैयारी की गई है। अभी आठ कोच की रेक यार्ड में खड़ी की गई है। यह ट्रेन गोरखपुर से चलकर बेतिया-नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर के रास्ते पटना तक जाएगी। रेलवे प्रशासन ने ट्रेन को चलाने के लिए समय सारिणी भी तैयार कर ली है। वंदे भारत ट्रेन गोरखपुर से सुबह छह बजे चलेगी और रात नौ बजे वापस आएगी। रेलवे प्रशासन ने आठ कोच वाली वंदे भारत की सफाई और धुलाई कर ली है, ट्रायल इसी सप्ताह हो सकता है। इसके बाद इसे उद्घाटन के लिए पटना भेज दिया जाएगा। ईस्ट सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि 20 जून को पटना से वंदेभारत चलाने की तैयारी की जा रही है, इसके लिए रेलवे बोर्ड से अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें