रिपोर्ट के लिए मेडिकल बोर्ड गठित करने का भी निर्देश दिया गया। पिछले सप्ताह अमरमणि के पुत्र पूर्व विधायक अमन मणि ने मीडिया को बताया था कि उनके माता-पिता बीमार हैं और स्वास्थ्य जांच के लिए मेडिकल बोर्ड गठित होने से संबंधित कोई जानकारी नहीं है। इसके बाद शनिवार से ही फिर इस बात की चर्चा होने लगी कि मधुमणि को अब अस्पताल से रिहा कर दिया गया है। लेकिन अमरमणि अभी भी इलाज के लिए अस्पताल में ही है।
इसे भी पढ़ें: कुलपति प्रो. पूनम टंडन आज ग्रहण करेंगी कार्यभार, 24 अगस्त को जारी हुआ था आदेश
कई बीमारियों से जूझ रहे इस दंपती को पिछले हफ्ते लखनऊ रेफर किए जाने की भी चर्चा थी। शुरू से ही इस मामले में चुप्पी साध रखे मेडिकल कॉलेज प्रशासन की तरफ से कोई टिप्पणी नहीं मिली है। लेकिन, पुलिस अफसरों का कहना है कि मधुमणि के अस्पताल से छुट्टी मिलने की सूचना उनके पुत्र व पूर्व विधायक अमन मणि की तरफ से ही दी गई है।