फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल के लुंबिनी में मधेशियों ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका, कहा- 'इनका दखल ठीक नहीं'

Sat, 18 Jul 2020 08:30 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
पुतला जलाते मधेशी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

नेपाल में चीन के खिलाफ मधेशियों में आक्रोश व्याप्त है। चीन की सह पर नेपाल सरकार नया नागरिकता कानून लाकर मधेशियों का हक छीनने का प्रयास कर रही है। इन आरोपों को लगाते हुए जनमत पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार की दोपहर गौतम बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- नेपाल में सब्जियों के बढ़े दाम से फीका हुआ खाने का जायका, महंगाई की ये है बड़ी वजह

जनमत पार्टी के रूपनदेही जिलाध्यक्ष रामकेश गुप्ता ने कहा कि नया नागरिकता कानून बनाकर सरकार मधेशियों का हक छिनने का प्रयास कर रही है। हर गांव में इस कानून के खिलाफ पार्टी जनजागरण कर रही है। नेपाल में चीन का दखल देना ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठकों व सभा के जरिए लोगों को एकजुट किया जा रहा है। नेपाल की मधेशी जनता को बताया जा रहा है कि चीन की शह पर ओली सरकार मधेशियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी जनता के हक की लड़ाई लड़ती रही है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें