फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएमएमयूटी: अब 20 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं अभ्यर्थी, 96 सीटों पर होगी भर्ती

Sun, 10 Oct 2021 02:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

एमएममयूटी में प्रोफेसर के लिए 21, एसोसिएट प्रोफेसर के लिए 27 तथा असिस्टेंट प्रोफेसर के 48 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला गया था। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 11 अक्तूबर रखा गया था।
विज्ञापन
MMMUT - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में रिक्त 96 शैक्षणिक पदों पर नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी अब 20 अक्तूबर 2021 तक निर्धारित लिंक पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


एमएममयूटी में प्रोफेसर के लिए 21, एसोसिएट प्रोफेसर के लिए 27 तथा असिस्टेंट प्रोफेसर के 48 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला गया था। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 11 अक्तूबर रखा गया था। लेकिन अब विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों के हित एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाई है।

आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ जाने से अभ्यर्थियों को सुविधा होगी। विश्वविद्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक भरे हुए ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी विश्वविद्यालय में प्राप्त होने की तिथि को भी 21 अक्तूबर से बढ़ाकर 30 अक्तूबर की शाम 5 बजे तक कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें