फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: आज से शुरू होगी सीएम सिटी से राजधानी लखनऊ की उड़ान, मुख्यमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी

Sun, 28 Mar 2021 02:23 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

  • 350 यात्री क्षमता वाले नए एयरपोर्ट टर्मिनल की आधारशिला भी रखेंगे
  • विमान कंपनी स्पाइस जेट दिल्ली के लिए शाम व मुंबई के लिए सुबह की उड़ान भी शुरू करेगा

 
विज्ञापन
Gorakhpur airport - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर क्षेत्रीय उड़ान योजना के तहत रविवार से सीएम सिटी गोरखपुर से राजधानी लखनऊ के लिए सीधी उड़ान शुरू हो जाएगी। पहली उड़ान को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरी झंडी दिखाएंगे। साथ ही एयरपोर्ट के नए टर्मिनल 26.87 करोड़ की लागत से बनने वाले नए टर्मिनल की आधारशिला भी रखेंगे।

विज्ञापन


टर्मिनल की क्षमता 350 यात्रियों की होगी। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त इस टर्मिनल के निर्माण के बाद यात्रियों को तो सहूलियत होगी ही गोरखपुर से दूसरे शहरों के लिए भी उड़ानों की संख्या बढ़ जाएगी। करीब दो साल में नए टर्मिनल के बनकर तैयार हो जाने की उम्मीद है।  
 
नई दिल्ली से गोरखपुर आने वाला एयर इंडिया का 72 सीट वाला विमान ही लखनऊ जाएगा। दिन में 11.30 बजे नई दिल्ली से उड़ान भरकर दोपहर 1.30 बजे यह विमान गोरखपुर पहुंचेगा। दोपहर 2.00 बजे उड़ान भरकर 3.00 बजे लखनऊ पहुंचेगा।
विज्ञापन


आधे घंटे बाद 3.30 बजे लखनऊ से उड़ान भरकर 4.30 बजे गोरखपुर आएगा। करीब आधे घंटे के अंतराल के बाद वही विमान शाम 5.00 बजे नई दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। उधर विमान कंपनी स्पाइस जेट दिल्ली के लिए इवनिंग और मुंबई के लिए अपनी मार्निंग उड़ान भी रविवार से शुरू करेगा।

 यानी अब गोरखपुर एवं उसके आस-पास के यात्रियों को दिल्ली और मुंबई के लिए दिन में चार-चार उड़ानों का विकल्प मिलने लगेगा।यही नहीं 12 अप्रैल से गोरखपुर से अहमदाबाद के लिए भी सीधी उड़ान शुरू होगी। इसके लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है।

गोरखपुर से अब दिल्ली-मुंबई समेत अन्य शहरों के लिए 13 उड़ान
लखनऊ के साथ ही दिल्ली के लिए शाम और मुंबई के लिए सुबह की फ्लाइट  शुरू होने के बाद अब गोरखपुर एयरपोर्ट से 13 उड़ान होने लगेगी।  इनमें गोरखपुर से दिल्ली के लिए इंडिगो की एक, स्पाइस जेट  की दो और एयर इंडिया के अलाइंस एयर की एक समेत चार फ्लाइट शामिल है। इसी तरह मुंबई के लिए भी इंडिगो और स्पाइस जेट की दो-दो फ्लाइट के अलावा  हैदराबाद, कोलकाता, बंगलूरू, प्रयागराज और लखनऊ  के लिए एक-एक फ्लाइट शामिल है। 12 अप्रैल से अहमदाबाद की उड़ान शुरू होने के बाद यह संख्या 14 हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें