फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार में घर आना हुआ आसान, 12 नंवबर से चलेगी एलटीटी-गोरखपुर पूजा स्पेशल ट्रेन

Mon, 09 Nov 2020 09:43 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर रेलवे अस्पताल। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

त्योहार में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने 01079/01080 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन तीन फेरों में चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 01079 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर साप्ताहिक पूजा स्पेशल 12 से 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलेगी। यह टर्मिनस से अपराह्न 3.50 बजे चलकर कल्याण, नासिक रोड, भुसावल होते हुए दूसरे दिन खंडवा, इटारसी, भोपाल झांसी, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ पहुंचेगी।

वहां से बढ़नी के रास्ते तीसरे दिन गोरखपुर देर रात 1.30 बजे पहुंचेगी। 01080 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक पूजा स्पेशल 14 से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलाई जाएगी। यह गोरखपुर से सुबह 5.30 बजे चलकर दूसरे दिन लोकमान्य तिलक टर्मिनस शाम को 4 बजे बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन


ट्रेन में लगेज सह जनरेटर यान के दो, साधारण द्वितीय श्रेणी के तीन, शयनयान श्रेणी के 12, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के चार तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के एक कोच सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।

विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें