फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में दो कोरोना मरीजों की मौत, 21 नए मिले संक्रमित

Mon, 09 Nov 2020 09:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन
गोरखपुर कोरोना मरीजों की संख्या और मौतें लगातार घटती जा रही है। स्थिति अब ऐसी हो गई है कि मरीजों के मिलने से ज्यादा संक्रमण से मुक्ति पाने वालों की संख्या ज्यादा हो गई है। सोमवार को केवल 21नए मरीज मिले हैं। दो मरीजों की मौत बीआरडी में हुई है।
विज्ञापन


मृतकों में एक देवरिया के एकौना रुद्रपुर निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग और बिहार के गोपालगंज निवासी 32 वर्षीय महिला शामिल हैं। इसके बाद से जिले में संक्रमितों की संख्या 19333 पहुंच गई है। इनमें 315 की मौत हो चुकी है। 18548 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि एक्टिव केस 470 रह गए हैं।  

जानकारी के मुताबिक बीते 30 जून और एक जुलाई को 18 लोग संक्रमित हुए थे। इसके बाद से 30 जून को 19 व एक जुलाई को 18 लोग संक्रमित हुए थे। इसके बाद से इनकी संख्या लगातार बढ़ती गई। मामला नौ सितंबर को सर्वाधिक 420 मरीजों तक पहुंच गया था। लेकिन इस माह यह संख्या 21 तक आ गई है।
विज्ञापन


इससे विभाग ने राहत की सांस ली है। शहर की बात करें तो केवल 14 नए मरीज मिले हैं। इनमें शाहपुर, कोतवाली, तिवारीपुर में एक-एक, कैंट सात, राजघाट और गोरखनाथ में दो-दो मरीज शामिल हैं। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में केवल पांच मरीज मिले हैं।

इनमें बेलघाट में एक और चरगांवा में चार मरीज शामिल हैं। संक्रमितों में आवास विकास कॉलोनी में एक 14 साल का बालक, बंसतपुर के सराफा भवन में तीन साल का मासूम, शक्ति नगर में एक ही परिवार के दो लोग मिले हैं। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच कराई जा रही है। संक्रमण की रफ्तार काफी कम हो गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें