फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बंगलूरू से लाैट प्रेमी युगल शादी के लिए परिजन राजी

Mon, 30 Nov 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भटहट। क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी युगल ने घर-परिवार की परवाह किए बिना साथ रहने का फैसला कर लिया। दोनों चुपके से ट्रेन पकड़कर बंगलूरू पहुंच गए। आठ दिन तक वहां रहने के बाद पुलिस की पहल पर शनिवार सुबह दोनों पिपराइच थाने पहुंचे।
विज्ञापन

दोनों ने एक-दूसरे के साथ शादी करने की इच्छा जताई। परिवार के लोग भी शादी के लिए तैयार हो गए। हालांकि, रविवार शाम तक शादी नहीं हो सकी थी।
मामला पिपराइच थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जानकारी के अनुसार, महराजगंज के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के युवक का ननिहाल इस गांव में है। युवक बंगलूरू में पेंट-पॉलिश का काम करता है।
कुछ समय पहले वह ननिहाल आया था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली युवती से उसकी नजदीकियां बढ़ गईं। दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे।
आठ दिन पहले दोनों घर से निकलकर ट्रेन से बंगलूरू चले गए। युवती की मां ने युवक के मामा पर बेटी को भगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की थी।
विज्ञापन

पुलिस ने युवक के मामा को हिरासत में लेकर पूछताछ की और युवक का मोबाइल नंबर हासिल किया। इसके बाद पुलिस ने युवक से संपर्क कर दोनों को वापस आने के लिए समझाया।
पुलिस की पहल पर दोनों शनिवार सुबह थाने पहुंच गए। वहां दोनों ने शादी की इच्छा जताई। दोनों परिवारों की सहमति के बाद शादी की तैयारी पर बातचीत शुरू हुई। सीओ चौरीचौरा कुंदन सिंह ने बताया कि दोनों परिवारों से बातचीत की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें