फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक प्रबंधन को ऐसा बनाएं कि सड़कों पर न लगे जाम : सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास परियोजनाओं में तेजी लाते हुए उन्हें जल्द से जल्द पूरा कराया जाए। साथ ही जो परियोजनाएं पूर्ण होने की स्थिति में हैं, उन्हें जनता को समर्पित करने की तैयारी कराएं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने धान खरीद के लिए किसानों को भरपूर सुविधा और सहूलियत देते हुए लक्ष्य से अधिक धान खरीदने के भी निर्देश दिए। ट्रैफिक प्रबंधन को और सुदृढ़ करने पर जोर देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि सड़कों पर जाम न लगने पाए।
सीएम योगी रविवार शाम गोरखनाथ मंदिर के बैठक कक्ष में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विकास परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके और गुणवत्ता के साथ पूरा करना प्रशासन और कार्यदायी संस्थाओं की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

सभी परियोजनाओं के प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग करें जिससे कार्य में तेजी लाते हुए उसे तय अवधि में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जा सके। मुख्यमंत्री ने सड़क, बिजली आपूर्ति से जुड़े विषयों पर भी समीक्षा की। कहा कि सड़कें बिलकुल दुरुस्त होनी चाहिए। जहां पैचिंग की जरूरत हो वहां इसे शीघ्रता से कर लिया जाए। ठंड के मौसम में बिजली आपूर्ति में किसी तरह का व्यवधान न आने पाए।ं
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें