- 30 अगस्त 2022: कोतवाली इलाके में पुलिस बनकर महराजगंज के व्यापारी से 50 हजार की जालसाजी।
- एक नवंबर 2021 : कोतवाली इलाके के घोष कंपनी चौक के पास लखनऊ के व्यापारी से चेकिंग के नाम पर धौंस दिखाकर 80 हजार रुपये लेकर बदमाश फरार हो गए थे।
- 14 नवंबर 2021 : शाहपुर इलाके में चेकिंग के नाम पर युवक से जालसाजी।
- 23 अक्तूबर 2021 : कोतवाली क्षेत्र स्थित काली मंदिर के पास महराजगंज के व्यापारी से 1.50 लाख रुपये लेकर बदमाश फरार हो गए।
- 16 अक्तूबर 2021 : कोतवाली इलाके में ही सिद्धार्थनगर के व्यापारी को झांसा देकर बदमाश 80 हजार लेकर भागे।
- पांच अगस्त 2021 : कैंट के सिंघड़िया के पास से कारोबारी के मुनीम से 18 हजार की जालसाजी।
- 10 सितंबर 2021 : कोतवाली इलाके के दुर्गाबाड़ी चौक के पास बदमाश चेकिंग के नाम पर झांसा देकर गहने लेकर फरार हो गए।
- नौ सिंतबर 2021 : कैंट क्षेत्र में रेलवे स्टेशन पर एक युवक से बदमाश 17 हजार लेकर भागे।
- 23 दिसंबर 2021 : बेतियाहाता में खजनी की महिला के साथ जालसाजी की गई।
जालसाज ने बैंक खाते से 92 हजार रुपये उड़ाए
बड़हलगंज इलाके के एक शख्स के संयुक्त खाते से जालसाजों ने 92 हजार रुपये उड़ा दिए। पीड़ित पिछले एक हफ्ते से थाने से लेकर पुलिस अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रहा है। सोमवार को पीड़ित ने एसपी क्राइम को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
जानकारी के मुताबिक, बड़हजगंज के चौतीसा निवासी प्रदीप यादव व उनकी मां का संयुक्त बचत खाता स्थानीय यूनियन बैंक की शाखा में है। 16 जून 2022 के बाद वह और उनकी मां ने खाते से निकासी नहीं की। आरोप है कि उनके खाते से 30 जून 2022 के बाद से कई बार में 92 हजार रुपये निकाले गए हैं।
पीड़ित ने तहरीर उन्होंने स्थानीय थाने में दी। लेकिन, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित एसपी क्राइम से भी मिलकर गुहार लगा चुका है। कोई कार्रवाई न होने पर पीड़ित सोमवार को एसएसपी कार्यालय में आकर शिकायत की है। आरोप है कि खाते से रुपये निकालने में बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत है। अब एसपी क्राइम को प्रार्थना पत्र देकर पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की।