केस एक
विजय माल्या के बेटे का दोस्त बनकर हुई थी ठगी
साल 2022 में गुलरिहा इलाके की एक लड़की के साथ दो लाख रुपये की ठगी हुई थी। लड़की ने बताया कि मैट्रिमोनियल साइट से उसकी एक लड़के साथ बातचीत शुरू हुई। लखनऊ निवासी बताने वाले उस लड़के ने बताया कि वह विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या का दोस्त है। सिद्धार्थ माल्या के साथ की फोटो भी दिखाई फिर ऑनलाइन ठगी की थी।
इसे भी पढ़ें: पहले की यू-ट्यूबर से दोस्ती, फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगी रंगदारी
केस दो
युवक ने मुलाकात कर की ठगी
कूड़ाघाट इलाके की एक लड़की की मैट्रिमोनियल साइट के जरिए लखनऊ के एक युवक से शादी तय हो गई। दोनों ने बातचीत कर लखनऊ के रेस्त्रा में मुलाकात भी की। शादी के लिए छह लाख रुपये दहेज भी तय हो गया। एक दिन युवक ने फोन कर बताया कि उसकी मां सीढ़ी गिर गई है। इलाज के लिए दो लाख रुपये की मांग की। यह भी कहा कि दहेज में यह रकम काट लेना। लड़की ने दो लाख रुपये भेज दिए। इसके बाद से युवक से फिर बात नहीं हुई और वह फरार हो गया।
यह बरतें सावधानियां
- गूगल पर कोई भी वेबसाइट सर्च करते समय यह जरूर ध्यान दें कि ऊपर लॉक लगा है या नहीं।
- अगर वेबसाइट का लॉक खुला है तो उसपर कतई न टच करें और न ही बातें करें।