फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brotherhood Day: मनमोहक प्रस्तुतियों ने किया मुग्ध, लोगों ने लिया लजीज व्यंजनों का जायका

Sat, 25 Jun 2022 01:04 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

अमर उजाला अपराजिता और लॉज निपाल नंबर 38 की ओर से बालिकाओं के लिए चलाए जा रहे सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण शिविर में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा को सिलाई मशीन दिया गया। ताकि वह आगे अपना स्वरोजगार अर्जित कर सके।
विज्ञापन
ब्रदरहुड डे - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉज निपाल नंबर 38 ने शुक्रवार को सिविल लाइंस स्थित लॉज निपाल में ब्रदरहुड डे धूमधाम से मनाया। इस दौरान महिलाओं और बच्चों के मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही लोगों ने लजीज व्यंजनों का भी जायका लिया।

विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यसभा सांसद डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति वसुधैव कुटुंबकम की है। ऐसे में ब्रदरहुड डे हम भारतीयों के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है। भारतीय संस्कृति दुनिया को हजारों सालों से भाईचारा का संदेश देती आई है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के शिकागो में दिए गए व्याख्यान की चर्चा करते कहा कि स्वामी विवेकानंद जब शिकागो गए तो उनके हाथ में गीता थी, उनका मानना था कि गीता से बड़ा ग्रंथ इस दुनिया में कोई भी नहीं है।

गीता में ही जीवन का सार छुपा है। सांसद ने कहा कि सेवा ही सच्चा धर्म है, ये गीता हमें सीखाती है। वर्शिफुल मास्टर विकल्प त्रिपाठी ने कहा की निपाल नंबर 38 हर साल 24 जून को यूनिवर्सल ब्रदरहुड डे मनाता है। इस वर्ष भी यह कार्यक्रम उल्लास से मनाया जा रहा है। इसमें लॉज के विभिन्न सीनियर और जूनियर ब्रदर व उनका परिवार एकत्रित हुआ है।
विज्ञापन


सचिव आलोक श्रीवास्तव ने कहा की लॉज निपाल धूमधाम से ब्रदरहुड डे मनाते हुए भाईचारा का संदेश देता है। शिराज अख्तर ने कहा कि हम कोई क्लब नहीं हैं, बल्कि हम जो चैरिटी करते हैं वो समाज सेवा का उत्कृष्ट उद्धरण है। हमारा जो लॉज है वह इस क्षेत्र की सबसे पुरानी संस्था है। इससे पूर्व राज्यसभा सांसद ने नवीनीकरण कराए गए बिलियर्ड्स रूम का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर डॉ. अशोक गुप्ता, राजीव प्रसाद, गंगा दयाल श्रीवास्तव, नीरज अस्थाना, अंजनी श्रीवास्तव, भूषण पांडेय, सज्जन माथुर, प्रवीर आर्य, शक्ति श्रीवास्तव, अनुपम सिन्हा, संचित श्रीवास्तव, राघवेंद्र दास, आशीष दास, दीपक श्रीवास्तव, डॉ. महेंद्र, दिनेश बिहारी श्रीवास्तव, डॉ. अजय कुमार, डॉ. महेंद्र कुमार, मनोरंजन सिन्हा, रजनी वाजपेयी, पूनम खुल्लर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।

सिलाई मशीन का किया वितरण

अमर उजाला अपराजिता और लॉज निपाल नंबर 38 की ओर से बालिकाओं के लिए चलाए जा रहे सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण शिविर में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा को सिलाई मशीन दिया गया। ताकि वह आगे अपना स्वरोजगार अर्जित कर सके।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें