फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी ने दिया निर्देश, गोरखपुर में थानावार खत्म होगा लॉकडाउन, अब यहां रहेगा पुलिस का पहरा

Wed, 12 Aug 2020 09:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गोरखपुर शहर के व्यापारियों, उद्यमियों से लेकर आमजन के लिए राहत भरी सूचना है। अब जिले में थानावार लॉकडाउन नहीं लगेगा। जिन कंटेनमेंट जोन में कोरोना मरीजों की संख्या ज्यादा होगी केवल उन इलाकों में ही पाबंदी लगाई जाएगी। बुधवार को इस संबंध में सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश देने के बाद व्यवस्था के जल्द ही लागू हो जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन


शहर के उद्यमी और व्यापारी इस व्यवस्था को खत्म करने की मांग लगातार कर रहे थे। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने इस व्यवस्था को खत्म करने का निर्देश दिया है। सप्ताह में दो दिन शनिवार और रविवार को लॉकडाउन की व्यवस्था शुरू होने के साथ ही शहर में जिन थाना क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या अधिक मिल रही थी वहां थानावार छह से सात दिन का लॉकडाउन लगाने की व्यवस्था शुरू की गई थी।

सबसे पहले 13 से 20 जुलाई तक के लिए कोतवाली, राजघाट और तिवारीपुर थाना क्षेत्रों में लॉकडाउन लगाया गया। इसके बाद राजघाट में तीन बार, कैंट, कोतवाली और तिवारीपुर में दो-दो बार के अलावा 10 अगस्त से गुलरिहा में पहली बार, कैंट और शाहपुर में दूसरी बार जबकि गोरखनाथ थाना क्षेत्र में लगातार चौथी बार 17 अगस्त तक के लिए लॉकडाउन लगाया गया है।

विज्ञापन

उप्र उद्योग व्यापार मंडल व चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज ने दिया धन्यवाद

गोरखपुर में थानावार लॉकडाउन खत्म करने की मांग को लेकर बुधवार को मंदिर में पहले उप्र प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इनका नेतृत्व व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष प्रमोद टेकरीवाल, प्रांतीय मंत्री सत्य प्रकाश सिंह मुन्ना तथा युवा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनीष सक्सेना ने किया। सभी ने बताया कि थानावार लॉकडाउन की वजह से व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो गया है।

व्यापारियों के साथ ही आमजन भी परेशान हैं। प्रमोद टेकड़ीवाल ने बताया कि सीएम ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि वैश्विक महामारी के दौर में लॉकडाउन की व्यवस्था भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा निर्देशों के अनुरूप किया जा रहा है। साथ ही आश्वस्त किया कि गोरखपुर में थाना क्षेेत्रों में लॉकडाउन न करके सिर्फ कंटेनमेंट एरिया को सील किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को राममंदिर के नाम पर जारी डाक टिकट स्मृति स्वरूप भेंट किया।

उधर चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष विष्णु अजीत सरिया, पूर्व अध्यक्ष एसके अग्रवाल, उप्र मत्स्य विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष रमाकांत निषाद और नवल शाही ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर थानावार लॉकडाउन व्यवस्था से होने वाली दिक्कतों को बताया और सीएम को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन पर शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री के लॉकडाउन के संबंध में निर्देश देने के बाद उद्यमियों और व्यापारियों ने उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने क्या कहा

कमिश्नर जयंत नार्लिकर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने थानावार लॉकडाउन की व्यवस्था पर फिर से विचार करते हुए सिर्फ कंटेनमेंट जोन में ही लॉकडाउन लगाने को कहा है। डीएम इसे अपने स्तर से देख रहे हैं। कुछ व्यापारियों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी और लॉकडाउन से कई तरह की दिक्कत होने की बात बताई थी।  

गोरखपुर डीएम  के. विजयेंद्र पांडियन ने कहा कि मुख्यमंत्री ने थानावार लॉकडाउन की जगह कंटेनमेंट जोन में ही सख्ती करने के निर्देश दिए हैं। इस दिशा में प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। सक्रिय केसों की समीक्षा की जा रही है। सोमवार तक इसपर निर्णय किया जाएगा। तब तक पुरानी व्यवस्था लागू रहेगी। कैंट, गोरखनाथ, शाहपुर और गुलरिहा थाने में 17 अगस्त की सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन रहेगा। वर्तमान में करीब 200 कंटेनमेंट जोन हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें