पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मुरादाबाद के एसएस चैरिटेबल ब्लड बैंक से सस्ते दाम पर खून लेकर मांग के अनुसार अलग-अलग ब्लड बैंकों में ऊंचे दाम पर बेचते थे। औषधि निरीक्षक ने दोनों डिब्बों से एक-एक यूनिट नमूने के तौर पर लेकर जांच के लिए सुरक्षित किया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
गोरखपुर में अवैध रूप से खून की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। रामगढ़ताल पुलिस और औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार को भगत चौराहे के पास एक कार से 100 यूनिट रेड ब्लड सेल्स (पीआरबीसी) बरामद किए। पुलिस ने कार सवार मुरादाबाद निवासी फहीम अहमद और ताज गुड्डू को गिरफ्तार किया है। बरामद खून मुरादाबाद के एसएस चैरिटेबल ब्लड बैंक से लाया जा रहा था। इसे गोरखपुर के आरोग्य ब्लड बैंक में सप्लाई किया जाना था।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, जिले में राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से वाहनों में छिपाकर खून लाने और ऊंचे दामों पर बेचने वाले गिरोह की सूचना मिल रही थी। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देश पर रामगढ़ताल पुलिस चौकी इंचार्ज अमित चौबे ने इसकी जांच शुरू की। मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि मुरादाबाद से अवैध रूप से ब्लड की खेप गोरखपुर पहुंचने वाली है। इस पर पुलिस ने औषधि निरीक्षक श्रीध्वजेश्वर शुक्ला को सूचना देकर संयुक्त टीम बनाई।
टीम ने एलआईसी कार्यालय के पास घेराबंदी कर यूके नंबर की सफेद ऑल्टो कार को रोका। तलाशी लेने पर पिछली सीट पर रखे दफ्ती के डिब्बे से 40 और डिक्की में रखे थर्माकोल के डिब्बे से 60 ब्लड बैग मिले। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मुरादाबाद के एसएस चैरिटेबल ब्लड बैंक से सस्ते दाम पर खून लेकर मांग के अनुसार अलग-अलग ब्लड बैंकों में ऊंचे दाम पर बेचते थे। औषधि निरीक्षक ने दोनों डिब्बों से एक-एक यूनिट नमूने के तौर पर लेकर जांच के लिए सुरक्षित किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(2) और औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम की धारा 18/27 के तहत कार्रवाई की है। कार को भी सीज कर दिया गया है।