गोरखपुर लिटरेरी फेस्ट के दूसरे दिन भी काफी विख्यात हस्तियों ने अपने विचार रखे।
वहीं, अमर उजाला फाउंडेशन का हेल्थ रथ आज सहारा इस्टेट में पहुंचा। सहारा इस्टेट आवासीय कल्याणकारी समिति के सहयोग से भारत माता मंदिर के पास निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. शालिनी अग्रवाल, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पराग अग्रवाल और डेंटल सर्जन डॉ. प्रियंका वर्मा मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर निशुल्क दवाइयां दिए। शानवी पैथालॉजी के निदेशक रतन मिश्रा शुगर की निशुल्क जांच किए।
‘कारपोरेट घरानों से लोन की वसूली हो जाए तो बैंकों की स्थिति सुधर जाएगी’
2 of 10
ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर एसोसिएशन के अधिवेशन में मंचासीन दिलीप शाह, सेनगुप्ता, ललित अरोरा, आरके तिवारी, मैनेजर सिंह व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के त्रैवार्षिक सम्मेलन में पहुंचे संगठन के महासचिव दलीप शाहा ने कहा कि देश के केवल 42 कारपोरेट घरानों पर जितना कर्ज है, अगर सरकार उनसे वसूली कर ले तो बैंकों की स्थिति सुधर जाएगी। कुल 56400 करोड़ का खराब लोन है, जिनमें से 29 हजार करोड़ सिर्फ इन 42 कारपोरेट घरानों पर है।
रविवार को शहर के एक होटल में ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन का आठवां त्रैवार्षिक सम्मेलन में आयोजित हुआ। इस मौके पर दलीप शाहा ने कहा कि आज के समय में देश की आर्थिक परिदृश्य चिंताजनक है। जीडीपी घटकर 4.5 प्रतिशत रह गया है। एनपीए लगातार घटता जा रहा है। इसके लिए बैंक नहीं, सरकार और उसकी नीतियां जिम्मेदार हैं। इस दौरान उन्होंने बैंकों के विलय, लंबित वेतन समझौते आदि के संबंध में भी चर्चा की।
कार्यकारी अध्यक्ष ललित अरोड़ा ने भी बैंकिंग चुनौतियों के संबंध में जानकारी दी। संचालन मंडल सचिव पांडेय सुशीत कुमार ने किया। इस दौरान एजीएम शिव शर्मा, राजेश प्रमाणिक के अलावा वरिष्ठ अधिकारियों में संतोष विश्वनाथ, एनपी खेड़ा, राजेश कुमार श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार, नवीन कुमार, राजेश वर्मा, संगठन के अध्यक्ष मैनेजर सिंह, रविंद्र तिवारी, राजेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
कार्यकारिणी ने ली शपथ
गोरखपुर। ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन की मंडल कार्यकारिणी का सितंबर में चुनाव हुआ था। रविवार को कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने शपथ ली। इसमें मैनेजर सिंह अध्यक्ष, निवास चंद्र तिवारी और सुभाष यादव उपाध्यक्ष, पांडेय सुशीत कुमार सचिव, पवन कुमार कोषाध्यक्ष, दीपलजीत कौर सहायक कोषाध्यक्ष, सुशील कुमार त्रिपाठी और सर्वेश गौड़ सहायक सचिव शामिल रहे। मेराज अहमद, धर्मवीर और शिवम राय ने कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शपथ ली। चुनाव रामानंद प्रसाद, वीकेएल श्रीवास्तव, राजेश कुमार श्रीवास्तव, केके चौधरी, एके विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ था।
विज्ञापन
सनातन परंपरा को धरातल पर उतारने में प्रयत्नशील रहे महंत अवेद्यनाथ
3 of 10
महंत अवेद्यनाथ जन्म शताब्दी वर्ष पर आयोजित गोष्ठी
- फोटो : अमर उजाला
यह संतों की भूमि है। इसी परंपरा की एक कड़ी महंत अवेद्यनाथ थे। वह सनातन परंपरा को व्यवहारिक धरातल पर स्थापित करने के लिए प्रयत्नशील रहे। उन्होंने राम जन्मभूमि आंदोलन में महती भूमिका निभाई। वह इस आंदोलन के संरक्षक भी थे।
यह बातें इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रयागराज के हिंदी विभाग के प्रो. योगेन्द्र प्रताप सिंह ने कही। वे रविवार को दिग्विजयनाथ पीजी कालेज में राष्ट्रवादी राजनीति एवं महंत अवेद्यनाथ विषय पर आयोजित संगोष्ठी को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संत परंपरा को आगे बढ़ाने में महंत अवेद्यनाथ की महती भूमिका है।
उन्होंने अनुसूचित जातियों को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया। धर्मांतरण के प्रयासों को असफल किया। महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के सदस्य रामजनम सिंह ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की भावना को समाज के लिए आवश्यक है। महंत अवेद्यनाथ ने अस्पृश्य जातियों को गले लगाया। उन्होंने संपूर्ण हिंदू समाज के उद्धार में खुद को समर्पित कर दिया। प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह ने आभार ज्ञापित किया।
होप क्रिकेट क्लब बनी चैंपियन
4 of 10
सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया क्रिकेट मैच।
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर। गीता मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता समिति की ओर से आयोजित एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत रविवार को तीन मुकाबले खेले गए। पहले मैच में बलदेव प्लाजा ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, दूसरे में गीता मेडिकल ने होप क्रिकेट क्लब, और तीसरे में बलदेव प्लाजा ने होप क्रिकेट क्लब को पराजित किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्वोत्तर रेलवे के उपमुख्य अभियंता रवींद्र मेहरा ने किया। कोषाध्यक्ष रूपेश श्रीवास्तव ने अतिथियों को स्वागत किया। इस मौके पर बीडी मिश्रा, अरूण श्रीवास्तव, मोहम्मद शमीम, किरण शंकर श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
लिटरेरी फेस्ट: जब ‘मुंशी प्रेमचंद’ ने सुनाई प्रेमचंद की कहानी
5 of 10
मुंशी प्रेमचंद की कहानी का मंचन करते कलाकार।
- फोटो : अमर उजाला
मुंशी प्रेमचंद की कहानियां और उनके पात्र भले ही दशकों पहले गढ़े गए हों मगर आज भी वो हमारे मन मस्तिष्क पर अमिट छाप छोड़े हुए हैं। कहानी के पीछे उन पात्रों की कुछ अनकही वेदना व पीड़ा शेष रह जाती है जिसे शायद वो व्यक्त करना चाहते हैं। प्रेमचंद ने समाज के उपेक्षित, तिरस्कृत लोगों की संवेदना और पीड़ा को जीवंत रूप में शब्दों से व्यक्त किया जबकि इनमें से ज्यादातर उनकी कल्पना के पात्र ही थे। इसे केंद्र में रखकर निर्देशक मानवेंद्र त्रिपाठी ने खासतौर पर लिटरेरी फेस्ट के लिए एक नए नाटक के दृश्य लिखे।
रविवार को पांचवें सत्र में जब इसका मंचन हुआ तो दर्शकों की अनवरत तालियां, तारीफ और सराहनाएं उन्हें समर्थन दे रही थीं। प्रेमचंद जी की तीन कहानियां ठाकुर का कुआं, कफन एवं ईदगाह को केंद्र में रखकर एक ऐसा दृश्य विधान रच गया जिसमें खुद प्रेमचंद बतौर एक पात्र मौजूद थे। जाहिर है कि यह नए तरह का सृजन भी था और सृजन से आगे का सवाल भी था। कलाकारों में प्रेमचंद्र का किरदार रविंद्र रंगधर, गंगीया - आकांक्षा, जोखू - मनीष श्रीवास्तव, ठाकुर की दो पत्नियां संध्या राय और विभा तिवारी, घीसू - कौशल कुमार राय, माधव- नवनीत जायसवाल, बुधिया - पूर्णिमा आनंद, हामिद- स्वास्तिक, अमीना-सायरा आदि ने निभाया।
विज्ञापन
संस्कार भारती की ओर से राप्ती नदी के राजघाट तट पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
6 of 10
राजघाट राप्ती नदी के किनारे संस्कार भारती द्वारा बनाया गया रेत शिल्प।
- फोटो : अमर उजाला
भीमबेटका गुफाओं की खोज करने वाले पद्मश्री डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर की जीवन यात्रा को संस्कार भारती के कलाकारों ने रेत शिल्प के जरिए उकेरा। गुफाओं में खोज के दौरान मिले शैलचित्रों को बड़े ही बारीकियों से उभारा गया। इस गुफा को करीब पांच घंटे में 15 कलाकारों ने निर्मित किया।
राजघाट के राप्ती तट पर सुबह आठ बजे कार्यक्रम संयोजक भाष्कर विश्वकर्मा के नेतृत्व में इन कलाकारों ने आठ फीट ऊंची गुफा और उसके भीतर मिले चित्रों को हूबहू बनाने ने सफलता पाई। दोपहर में दो बजे संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री अमीर चंद व रविशंकर खरे वहां बनाए गए डॉ. विष्णु वाकणकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और गुफा का अवलोकन किया।
संचालन रेत शिल्प संयोजक संदीप श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में शामिल सभी कलाकारों को प्रमाणपत्र दिया गया। कलाकारों में वरिष्ठ शिल्पकार सुशील गुप्ता, संत किशोर, धर्मराज, अखिलेश, अनिल प्रजापति, नंद किशोर, सुनील, सुमित, शिवम आदि शामिल रहे। इस मौके पर संस्था की ओर से डॉ. आशीष श्रीवास्तव, संगीता, प्रेमनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
‘दूसरा बच्चा चाहते हैं तो कैरियर जांच जरूर कराएं’
7 of 10
बैठक में बोलते डॉ कौशिक, डॉ अंजना अस्थाना व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) व संजीवनी हीमोफीलिया सोसाइटी की ओर से रविवार को सीतापुर नेत्र चिकित्सालय स्थित आईएमए के सभागार में हीमोफीलिया पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। वक्ताओं ने शीघ्र ही गोरखपुर में कैरियर (वाहक) जांच की व्यवस्था करने की बात कही। उन्होंने जिला अस्पताल में भी इस बीमारी में लगने वाले इंजेक्शन फैक्टर (विशेष जांच) उपलब्ध कराने की मांग की।
आईएमए के अध्यक्ष डॉ. एससी कौशिक ने कहा कि हीमोफीलिया के मरीजों के लिए फैक्टर की उपलब्धता बहुत जरूरी है। समय पर फैक्टर न लगने पर आंतरिक रक्तस्राव शुरू हो जाता है, जो ज्यादातर घुटने में होता है। पैथोलॉजिस्ट डॉ. अंजना अस्थाना ने कहा कि जिनके बच्चे को हीमोफीलिया है, यदि वे दूसरा बच्चा चाहते हैं तो उन्हें कैरियर जांच जरूर करानी चाहिए। अभी कैरियर जांच की व्यवस्था गोरखपुर में नहीं है। शीघ्र ही यहां भी व्यवस्था की जाएगी।
चंदन कुमार वर्मा ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में फैक्टर की व्यवस्था है, जिला अस्पताल में भी इसकी व्यवस्था जरूरी है। सोसाइटी की अध्यक्ष अंजू वर्मा ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया। कार्यशाला में लगभग 40 मरीज व उनके अभिभावक उपस्थित थे।
पुण्यतिथि पर मां अकलेश को दी श्रद्धांजलि
8 of 10
कार्यक्रम में मां अकलेश के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
मां अकलेश स्मृति राष्ट्रीय सेवा परिषद व मांगिरीश वेलफेयर की ओर से मां अकलेश की 21वीं पुण्यतिथि गोलघर स्थित एचपीपीडी स्कूल परिसर में मनाई गई। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान भजन कीर्तन, भंडारे के आयोजन के साथ ही जरूरतमंदों में कपड़ों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कालीबाड़ी के महंत रविंद्र दास ने कहा कि एक समाज सेविका के रूप में ममतामयी मां अकलेश की भूमिका लोगों को हमेशा याद रहेगी। मां अकलेश ने अपने जीवन काल में निरंतर जरूरतमंदों के साथ-साथ सामाजिक उत्थान के लिए कार्य करती रहीं। दुर्गा प्रसाद ने कहा कि उन्होंने जो कुछ भी किया है हम सभी को उनकी सेवाओं को से सीख लेनी चाहिए।
इस अवसर पर भजन गायक ओम प्रकाश गुप्ता, प्रदीप कुमार, डॉॅ. मनोज कुमार, ई.संजीत श्रीवास्तव, स्मिता श्रीवास्तव, डॉ. ओपी श्रीवास्तव, डॉ. अमित कुमार श्रीवास्तव, मधुसुदन लाल, सुषमा, बिंदु प्रकाश, कुमकुम, अनीता, अरविंद कुमार, साधना, अरविंद कुमार, अनिता कृष्ण कुमार, कंचन, प्रकाश श्रीवास्तव, अरविंद सिंह, राकेश, संगीता, अर्चना, विभा आदि मौजूद रहीं।
जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों को अपनी टीम तैयार करनी चाहिए
9 of 10
कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर आयोजित जिला कमेटी की बैठक में बोलते प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी और मंचासीन प्रदेश महासचिव विश्व विजय सिंह व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने जिस तरह से 10 हजार लोगों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर जिला और महानगर अध्यक्षों को चुना है, उसी प्रकार जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों को अपनी टीम तैयार करनी चाहिए। इसी से जिला पंचायत चुनाव से लेकर विधानसभा और लोकसभा चुनाव में पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ने के साथ जीत हासिल कर सकेगी।
रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय ट्रांसपोर्ट नगर में मासिक बैठक हुई। बतौर मुख्य अतिथि वीरेंद्र ने जिलाध्यक्ष से कहा कि आप निश्चिंत होकर अपनी इच्छा अनुसार मजबूत कमेटी तैयार करें। कहीं किसी का कोई दबाव नहीं रहेगा लेकिन कमेटी मजबूत होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आगे से कोई भी मासिक बैठक जिला मुख्यालय पर नहीं होकर विधानसभा मुख्यालय पर होगी।
जल्द ही प्रदेश में एक बड़ा किसान आंदोलन किया जाएगा जिसका नेतृत्व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू करेंगे। प्रदेश महासचिव विश्व विजय सिंह ने बताया कि जो भी जिला कार्यकारिणी में शामिल होना चाहते हैं वेे 12 फ रवरी तक जिला कमेटी प्रदेश कार्यालय में अपना फार्म जमा कर दें। 25 फ रवरी तक जिला कमेटियां फ ाइनल हो जाएंगी। 30 मार्च तक ब्लॉक अध्यक्ष, न्याय पंचायत की सूची उपलब्ध कराएंगे।
15 अप्रैल तक न्याय पंचायत बूथ कमेटी घोषित करेंगे। 25 मई तक ग्राम कांग्रेस की घोषणा कर दी जाएगी। प्रदेश संगठन का काम 25 मई तक हर हालत में समाप्त हो जाएगा। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने की। वहीं डॉ. पीएन भट्ट और जयंत पाठक ने संचालन किया। बैठक में उपस्थित राकेश यादव, जितेंद्र पांडेय, प्रवीण पासवान, राजमल राय, साहिल विक्रम तिवारी, प्रो. राम नरेश चौधरी, भानु प्रताप सिंह, संजय चौबे, विजय सिंह, दिनेश श्रीवास्तव, संजीव सिंह सोनू, रामहरि राय, दयानंद सिंह, नुसरत अब्बासी, मोहम्मद शमीम, जयप्रकाश तिवारी समेत अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।
चित्रकला के जरिए बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का मंत्र
10 of 10
सरस्वती विद्या मंदिर आर्यनगर में पर्यावरण संरक्षण चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागियों के साथ मुख्य अतिथि व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
सनरोज संस्थान की ओर से रविवार को आर्यनगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में चित्रकला प्रतियोगिता हुई। इसमें 40 बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए चार्ट पेपर पर खूबसूरत कलाकृतियां उकेर कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया।
बतौर मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पुष्पदंत जैन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए स्थानीय स्तर पर किया जाने वाला हर कार्य राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण है। सन रोज संस्थान 25 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण जागरूकता के प्रति कार्य करता रहा है जो अति सराहनीय है।
विशिष्ट अतिथि भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि कला के माध्यम पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए सही तरीके से लोगों को समझाया और उनको जागरूक किया जा सकता है। संस्थान के चेयरमैन विवेक कुमार अस्थाना ने कहा कि जनहित के लिए किया जाने वाला हर कार्य लोगों के लिए मिसाल होता है और पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य विश्व स्तर पर हितकर है। संचालन सुनील सिंह चौहान ने किया। मौके पर निहारिका, सुमित रावत, वंदिता श्रीवास्तव, रवि वर्मा, दिव्य, देव आदि मौजूद रहे।