फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसों की किल्लत: गोरखपुर में खत्म हुआ लिक्विड ऑक्सीजन, डीएम से मांगी गई मदद

Tue, 27 Apr 2021 02:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

मोदी केमिकल्स और आरके ऑक्सीजन दोनों में खत्म हुआ लिक्विड ऑक्सीजन

 
विज्ञापन
ऑक्सीजन भरवाने के लिए जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में भी ऑक्सीजन गैस की किल्लत शुरू हो गई है। टैंकर नहीं पहुंचने की वजह से मोदी केमिकल और आरके ऑक्सीजन प्लांट में लिक्विड ऑक्सीजन गैस की रिफिलिंग नहीं हो पा रही है। प्लांट संचालकों ने डीएम से ऑक्सीजन उपलब्ध कराने की मांग की है। जिला प्रशासन की ओर से टैंकर उपलब्ध करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन


गोरखपुर में मोदी केमिकल्स और आरके ऑक्सीजन में क्रायोजेनिक टैंकर के जरिए उत्तराखंड के काशीपुर और उड़ीसा के राउरकेला से लिक्विड ऑक्सीजन गैस मंगाई जाती है। दोनों कंपनियों की ओर से डिमांड जाने के बाद लिक्विड ऑक्सीजन गैस के टैंकर को राउरकेला और काशीपुर से रवाना कर दिया गया है। लेकिन इन टैंकरों के बुधवार सुबह तक पहुंचने की संभावना है।

वहीं आरके ऑक्सीजन में लिक्विड गैस की बहुत ही कम बची है। ऐसे में सीमित मात्रा में ही ऑक्सीजन गैस सिलिंडरों की रिफिलिंग हो पा रही है। वही मोदी केमिकल्स में लिक्विड ऑक्सीजन की रिफिलिंग बंद हो गई है। मोदी केमिकल्स के निदेशक प्रवीण मोदी ने बताया कि मंगलवार सुबह से लिक्विड ऑक्सीजन गैस की रिफिलिंग नहीं हो पा रही है। केवल प्लांट से उत्पादन होने वाले ऑक्सीजन गैस कोनी रिफिल कर सप्लाई की जा रही है।
विज्ञापन


आरके ऑक्सीजन के निर्देशक अजय जायसवाल ने बताया कि गोरखपुर के जिलाधिकारी को इस संबंध में जानकारी देते हुए उनसे आठ केएल ऑक्सीजन गैस उपलब्ध कराने की मांग की गई है। डीएम की ओर से जल्द से जल्द उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया है। अगर जल्द ही ऑक्सीजन गैस नहीं मिल पाता है तो प्लांट ठप हो जाएगा क्योंकि राउरकेला से क्रायोजेनिक टैंकर के बुधवार सुबह तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें