फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एक सप्ताह में यूनिक आईडी से आधार लिंक करना हुआ अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। यू-डायस के अंतर्गत छात्र प्रोफाइल और स्कूल प्रोफाइल की डेटा एंट्री को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक ने निर्देश जारी किए हैं। जिन विद्यालयों में अब तक डेटा एंट्री, सत्यापन एवं अपडेशन का कार्य पूरा नहीं हुआ है वे इसे तत्काल पूरा कर लें। उन्होंने कहा है कि सभी छात्रों की यूनिक आई को एक सप्ताह के अंदर आधार लिंक से जोड़ दिया जाए।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमरकांत सिंह ने बताया कि छात्र-छात्राओं की प्रोफाइल तैयार करने और आधार आईडी सृजन के कार्य को प्राथमिकता दी जाए। सभी बच्चों की यूनिक आईडी को आधार कार्ड से लिंक करना अनिवार्य होगा। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय को यह सूचना देनी होगी कि उनके यहां कितने ऐसे बच्चे हैं, जिनकी यूनिक आईडी अब तक आधार से लिंक नहीं हो पाई है।
सरकारी विद्यालयों के साथ-साथ निजी विद्यालयों को भी निर्देशित किया गया है कि वे एक सप्ताह के भीतर सभी बच्चों की यूनिक आईडी को आधार लिंक से जोड़ना सुनिश्चित करें। तय समय सीमा में कार्य पूरा न होने की स्थिति में संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य या जिम्मेदार अध्यापक को उत्तरदायी माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें