फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मानसून अभी कमजोर, हल्की बारिश से संतोष करिए

Thu, 02 Jul 2026 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मानसून सक्रिय होने के बावजूद बुधवार को तेज बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग का कहना है कि अभी मानसून का सिस्ट्म कमजोर है। दिनभर घने बादल छाए रहे। देर शाम हल्की बारिश हुई, उमस से राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

बारिश नहीं होने से तापमान में उछाल दर्ज किया गया। मंगलवार के 28.1 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले बुधवार को अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। एक दिन में करीब छह डिग्री की बढ़ोतरी हुई। यह सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान बढ़ने से दिनभर गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल रखा।
मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय है और गोरखपुर क्षेत्र में मानसूनी हवाओं के प्रभाव से सिस्टम बना हुआ है। हालांकि यह सिस्टम अपेक्षाकृत कमजोर है, इसलिए व्यापक और तेज बारिश नहीं हो सकी। मंगलवार को जिले में 6.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी, जबकि बुधवार को दिनभर बादलों के बावजूद केवल शाम के समय हल्की बारिश ही हुई।
विज्ञापन

मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार तक जिले में हल्की से मध्यम बारिश या बूंदाबांदी का दौर जारी रह सकता है। इसके साथ ही बादल छाए रहने और नमी अधिक होने से उमस बनी रहने की भी संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें