फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: गांव में फिर दिखा तेंदुआ, छह दिन पहले एक महिला की ले ली थी जान

Tue, 02 Nov 2021 08:27 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

अभी छह दिन पहले ही सरेह में घास काटने गई मदनपुर सुकरौली गांव की निवासी कोईली देवी पर अचानक तेंदुए ने हमलाकर मार डाला था। तभी से उसे पकड़ने का प्रयास चल रहा है, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
तेंदुए के पैर के निशान। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर में मदनपुर, सुकरौली गंव में सोमवार रात फिर से तेंदुआ दिखने से ग्रामीण भयभीत हैं। वन विभाग की टीम भी सक्रिय है। इस गांव की एक महिला को अभी छह दिन पहले ही एक तेंदुए ने मार डाला था। पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन


सोमवार आधी रात को मदनपुर सुकरौली गांव के सुनार टोली के लोगों ने तेंदुआ देखा तो शोर मचाने लगे। शोर सुनते ही गांव के लोग लाठी-डंडा लेकर इकट्ठा हो गए। रेंजर खड्डा भी मौके पर पहुंच गए। इधर-उधर उसकी तलाश की गई, लेकिन तेंदुआ कहीं नहीं दिखा।

अभी छह दिन पहले ही सरेह में घास काटने गई मदनपुर सुकरौली गांव की निवासी कोईली देवी पर अचानक तेंदुए ने हमलाकर मार डाला था। तभी से उसे पकड़ने का प्रयास चल रहा है, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई है। सोमवार रात में पुन: तेंदुए के देखे जाने के बाद लोग भयभीत हैं।
विज्ञापन


रेंजर खड्डा वीके यादव ने बताया कि सोमवार आधी रात को मदनपुर सुकरौली गांव के सुनार टोली के लोगों ने तेंदुआ को देखने की बात बताई। ग्रामीणों ने बताया, उस स्थान पर एक पिंजरा लगाया गया है। तेंदुए को पकड़ने का प्रयास चल रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें