इस संबंध में क्षेत्राधिकारी अशोक मिश्रा ने बताया की मंदिर में चोरी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जायजा लिया गया है। मंदिर के पुजारियों सहित कुछ अन्य लोगों से पूछताछ की गई है। मंदिर में लगे कुछ सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से चोरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
नाला के रास्ते नाव से मंदिर तक पहुंचे थे चोर
पुलिस के मुताबिक चोरों ने मंदिर में घटना को अंजाम देने के लिए मंदिर के पीछे से होकर बहने वाली करीब चार सौ मीटर चौड़े पवह नाले में नाव पर सवार होकर मंदिर तक पहुंचे थे। बृजमनगंज थाना प्रभारी संजय दुबे ने बताया कि उक्त नाव को मंदिर से करीब पांच सौ मीटर दूर सड़क के किनारे एक पुलिया के पास से बरामद कर लिया गया है। नाव के पास से चोरों के कुछ कपड़े मिले हैं। जिससे चोरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।