फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Gorakhpur: गोरखपुर में दो डॉक्टरों समेत मिले 95 कोरोना पॉजिटिव, दो संक्रमितों की हुई मौत

Wed, 05 Aug 2020 10:38 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के मामले शहर में लगातार बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को जिले में 95 नए कोरोना मरीज मिले हैं। साथ ही दो संक्रमितों की मौत भी हुई है। इनमें शहर के एक सपा नेता भी शामिल हैं। जबकि संक्रमितों में जिला अस्पताल के सर्जन और उनका परिवार, एक निजी अस्पताल के डॉक्टर शामिल हैं। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 2714 हो गई है। इनमें एक्टिव मरीज 1689 हैं। जबकि 965 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। वहीं कोरोना से अब तक जिले में 60 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शहर के जाने माने डॉक्टर ने एहतियात के तौर पर मेडिकल कॉलेज में कोरोना की जांच कराई। मंगलवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनके अलावा जिला अस्पताल में तैनात एक सर्जन, उनकी पत्नी और बेटा-बेटी भी संक्रमित मिले हैं। वहीं मेडिकल कॉलेज के सात और कर्मचारियों में कोरोना संक्रमण मिला है। इनमें प्राचार्य कार्यालय में तैनात दो कर्मी शामिल हैं।

शहर की बात करें तो पैडलेगंज, सूरजकुंड, रोडवेज, बिछिया कॉलोनी, गोलघर, रसूलपुर में एक-एक मरीज मिले हैं। रायजगंज में पांच, नंदानगर दो, घोष कंपनी एक, कालेपुर एक, चिलमापुर एक, तरंग छह, दाउदपुर तीन, मियां बाजार एक, शाहमारुफ एक, बसंतपुर एक, शास्त्रीपुर दो, जटेपुर एक, बड़े काजीपुर एक, हुमांयुपुर तीन, अंधियारी बाग एक, हनुमान गढ़ी एक, मिर्जापुर एक, रेलवे चिकित्सालय एक, भारद्वाजपुरम छह, धर्मशाला एक, राजेंद्र नगर पश्चिम एक, कूड़ाघाट एक, जुबिली सिनेमा रोड दो, बेतियाहाता दो, जटाशंकर चौक एक, इस्माइलपुर एक, तारामंडल दो, विष्णुपुरम एक, बहरामपुर एक, हांसुपुर एक, दिलेकाजपुर तीन, मोहद्दीपुर, डोमिनगढ़, खूनीपुर में एक-एक मरीज मिले हैं। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों के परिजनों की जांच कराई जाएगी। साथ ही संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन ग्रामीण इलाकों में मिले मरीज

सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि बड़हलगंज के माली टोला में एक, रेल विहार दो, पादरी बाजार एक, मोगलहा, गुलहरिया में एक-एक, गगहा थाना में चार पुलिसकर्मी, खजनी के तेनुआ में, खोराबार के विशुनपुर बुजुर्ग में एक-एक, पिपराइच और सहजनवां के भीटीरावत में एक-एक मरीज मिले हैं।
 
सपा नेता की कोरोना संक्रमण से मौत
शहर के रहने वाले सपा के वरिष्ठ नेता (56) की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। वह तीन दिन पूर्व पॉजिटिव पाए गए थे। उनका इलाज शहर के फातिमा हॉस्पिटल में चल रहा था। इलाज के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि वह एक स्कूल के निदेशक भी थे। इसके अलावा शहर के हड़हवा फाटक की रहने वाली एक 38 वर्षीय महिला बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 30 जुलाई को भर्ती हुई थीं। सोमवार की देर रात उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि महिला किडनी की बीमारी से ग्रसित थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें