फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती में मिले 25 नए कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 347

Fri, 07 Aug 2020 07:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

बस्ती जिले में कोरोना के 25 नए पॉजिटिव केस आए हैं। इस प्रकार जिले में कोरोना पॉजिटव मरीजों की कुल संख्या 1072 पहुंच गई है। बृहस्पतिवार को 41 पॉजिटिव मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।

विज्ञापन


इस प्रकार अब तक कुल 692 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। एक्टिव मरीजों की संख्या अब 347 हो गई है, जबकि मृतकों की संख्या 33 हो गई है। उक्त की पुष्टि डीएम आशुतोष निरंजन ने की है।

जिले में कोरोना के एक के बाद एक अब तक 1072 मामले सामने आए हैं। प्रशासन इन मामलों के चलते पूरी सतर्कता बरत रहा है। इसे लेकर जिले में अब तक 213 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। इसमें सर्वाधिक कंटेनमेंट जोन सदर क्षेत्र में 141, जबकि हर्रैया में 46, भानपुर में 18 व रुधौली में आठ स्थान हैं। इन क्षेत्रों में आवागमन पर पूरी तरह प्रतिबंध है।
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि अपने जिले अब तक 38647 नमूने एकत्रित करा कर जांच के लिए भेजे गए हैं। 38069 की रिपोर्ट अब तक मिल चुकी है इसमें 36954 की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। अब तक 588 के रिपोर्ट का इंतजार है। शुक्रवार को 1263 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें