फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट स्कूल में मुफ्त दाखिले का आखिरी मौका कल तक, जानें कब शरू होगा प्रवेश का दूसरा चरण

Sat, 23 May 2020 01:33 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत स्कूलों में प्रवेश के ऑनलाइन आवेदन का आखिरी मौका 24 मई तक
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत शहर के प्राइवेट स्कूलों में जरूरतमंदों के बच्चों के दाखिले के लिए पहले चरण में ऑनलाइन आवेदन का आखिरी मौका 24 मई तक है। इच्छुक अभिभावक रविवार तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 28 मई को लॉटरी के माध्यम से स्कूलों का आवंटन होगा।
विज्ञापन


जिसके बाद अभिभावकों को चयनित विद्यालय में जाकर 10 जुलाई तक बच्चे का प्रवेश सुनिश्चित कराना होगा। अब तक 2947 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन प्रवेश के लिए आवेदन किया है।

आरटीई के तहत प्रवेश के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया मार्च में शुरू हुई थी, मगर लॉकडाउन की वजह से शासन को दो बार इसकी तिथियों को आगे बढ़ाना पड़ा है। लॉकडाउन चार में शासन स्तर से मिली छूट के बाद से अब ऑनलाइन आवेदन की तिथि में कोई बदलाव के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारों के मुताबिक आरटीई के तहत पहले चरण में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए स्कूल का आवंटन होने में ज्यादा परेशानी नहीं होती है। ज्यादातर अभ्यर्थियों को स्कूल का आवंटन इस चरण में हो जाता है।
विज्ञापन

दूसरे चरण में 30 मई से शुरू होगा आवेदन

आरटीई के तहत दाखिले के लिए दूसरे चरण का आवेदन 30 मई- 25 जून तक चलेगा।  26-28 जून तक आवेदन फार्म का सत्यापन बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से किया जाएगा। 29 जून को लॉटरी से स्कूल का आवंटन होगा। 20 जुलाई तक विद्यालयों में प्रवेश कराने की आखिरी तिथि होगी।

नगर शिक्षा अधिकारी ब्रह्मचारी शर्मा ने बताया कि आरटीई के तहत पहले चरण में प्रवेश के आवेदन की आखिरी तिथि शासन स्तर से 24 मई निर्धारित की गई है। 2947 अभ्यर्थियों के आवेदन फार्म का सत्यापन किया जा चुका है। जिनके फार्म निरस्त हो गए हैं, उनके पंजीकृत मोबाइल पर सूचना प्रेषित कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें