फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे प्रांतों से आने वालों का डाटा तैयार कर रहा है प्रशासन, आप भी ऐसे दे सकते हैं सूचना

Sat, 23 May 2020 10:22 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

जानकारी मिलने के बाद कराई जाएगी पूल टेस्टिंग, आप भी दे सकते हैं सूचना
http://nigrani.wecaregorakhpur.in पर भी दी जा सकती है जानकारी
विज्ञापन
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए जिला प्रशासन ने एक और पहल की है। दूसरे प्रांतों से आ रहे लोगों का रेलवे स्टेशन, कसरवल चेक प्वाइंट समेत बॉर्डर पर थर्मल स्कैनिंग कराने के साथ ही उनका डाटा भी तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन


अब जिला प्रशासन अभियान चलाकर एक बार फिर सभी की जानकारी एकत्रित करेगा, ताकि कोई छूट न जाए। डाटा तैयार होने के बाद पूल टेस्टिंग कराई जाएगी, ताकि संक्रमण पर अंकुश लगाया जा सके।

Trending Videos
विज्ञापन

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि दूसरे प्रांत से आने वाला कोई भी व्यक्ति या आस-पास के उनके जानने वाले लोग प्रशासन द्वारा तैयार डिजिटल लिंक http://nigrani.wecaregorakhpur.in पर सूचना दे सकते हैं।

उन्होंने बताया कि निगरानी डेटाबेस को आम नागरिक तथा निगरानी समिति किसी के भी माध्यम से भरा जा सकता है। इसके माध्यम से हम गोरखपुर को स्वस्थ एवं कोरोना मुक्त रखने में मदद कर सकते हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस लिंक को अधिक से अधिक शेयर करें ताकि अधिक से अधिक प्रवासियों का डेटाबेस, प्रशासन एकत्रित कर सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें