फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फर्जी पहचान के सहारे करोड़ों की जमीन का कराया बैनामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरदारनगर (गोरखपुर)। चौरीचौरा क्षेत्र के शत्रुधनपुर गांव में करोड़ों रुपये मूल्य की जमीन का फर्जी बैनामे का मामला सामने आया है। आरोप है कि मृतक खातेदार के नाम दर्ज भूमि को फर्जी पहचान पत्र और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दूसरे व्यक्ति को खड़ा कर बेच दिया गया। मामले में सपा नेता अशोक चौहान समेत कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बलिराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया गया कि शत्रुधनपुर ग्राम देवी तरकुलहा में रामबदन निवासी शत्रुधनपुर के नाम जमीन दर्ज है। आरोप है कि रामबदन की मौत के बाद उनकी भूमि को हड़पने की नीयत से फर्जीवाड़ा किया गया। इसके लिए वास्तविक खातेदार की जगह दूसरे व्यक्ति को खड़ा कर बैनामा करा दिया गया। आरोप लगाया गया है कि शत्रुधनपुर निवासी सपा नेता अशोक चौहान, उसके बेटे अभिषेक चौहान तथा अन्य सहयोगियों ने करमहा निवासी कैलाश को रामबदन के रूप में प्रस्तुत किया। इसके लिए कथित तौर पर फर्जी आधार कार्ड समेत अन्य पहचान संबंधी दस्तावेज तैयार कराए गए और उसी आधार पर जमीन का बैनामा करा लिया गया।
शिकायतकर्ता ने बैनामा दस्तावेज में लगी तस्वीर और विक्रेता की पहचान को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यदि भूमि के वास्तविक मालिक रामबदन पुत्र हीरा थे तो दस्तावेजों में दूसरे व्यक्ति की फोटो और पहचान कैसे स्वीकार कर ली गई। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि मुख्य आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े से जुड़े अन्य मामले भी विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन हैं। शिकायतकर्ता ने आरोपियों की संपत्तियों और आय के स्रोतों की भी जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें