फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: छात्राओं और उनकी मां को मिलेगा मंच, करेंगी संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में इस वर्ष दीक्षांत समारोह के बाद मां-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें छात्राओं और उनकी मां को संवाद के लिए मंच मिलेगा। मंच से छात्राओं की सुरक्षा, सेहत, शिक्षा और व्यक्तित्व विकास जैसे मुद्दों पर विमर्श होगा।
विज्ञापन


राज्यपाल व राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने मई महीने में विश्वविद्यालयों को निर्देश जारी किया था कि वे अपने संस्थानों में ‘’मां-बेटी सम्मेलन’’ का आयोजन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा था कि ऐसे कार्यक्रमों से पारिवारिक एवं सामाजिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में सहायता मिलेगी। उनके निर्देश के क्रम में डीडीयू प्रशासन ने इस आयोजन का खाका तैयार किया है।

डीडीयू प्रशासन का मानना है कि छात्राओं की सफलता के पीछे परिवार का भावनात्मक सहयोग, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और आत्मविश्वास महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सम्मेलन से पहले छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। इसकी रिपोर्ट संबंधित छात्रा की माता के साथ साझा की जाएगी, ताकि स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या या पोषण संबंधी कमी पर समय रहते ध्यान दिया जा सके। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि मां-बेटी सम्मेलन में पूर्व छात्राओं, शिक्षाविद और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाएं अपने अनुभव साझा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें