फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अब नहीं बजेगा लाल घाघरा, 61 ऑटो से हटाए गए म्यूजिक सिस्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
- यातायात पुलिस ने की कार्रवाई, चालकों को किया जागरूक, दी हिदायत
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


गोरखपुर। शहर के भीतर ऑटो में लाल घाघरा नहीं बजा सकेंगे। बृहस्पतिवार को यातायात पुलिस ने 61 ऑटो से म्यूजिक सिस्टम हटवा दिया, ताकि चालक अश्लील गाने न बजा सकें। वहीं पुलिस लाइन यार्ड में चालकों को बुलाकर अपने अगल-बगल सवारी न बैठाने, ओवरलोडिंग न करने और फूहड़ गाने नहीं बजाने के लिए जागरूक किया गया। एसपी यातायात ने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।



शहर में चलने वाले ऑटो में चालक अश्लील गाने बजाते हैं। ओवरलोड सवारी बैठाकर तेज रफ्तार में वाहन चलाते हैं। इससे ऑटो में यात्रा करने वाले लोगों को असुविधा होती है। खासकर, महिला यात्रियों को परेशान होना पड़ता है। इस मामले में अमर उजाला ने एक मई को ''''नशे में चलाता है ओवरलोड ऑटो, गाना सुनवाता है लाल घाघरा'''' समाचार का प्रकाशन किया था। खबर का संज्ञान लेते हुए आईजी जे रविंद्र ने गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया और कुशीनगर में अभियान चलाने का निर्देश दिया। आईजी के निर्देश पर यातायात पुलिस ने पहले जागरूकता अभियान चलाया। इसके बाद सख्ती शुरू कर दी।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार को शहर के रोडवेज तिराहा, काली मंदिर तिराहा और शास्त्री चौराहा पर ओवरलोड ई रिक्शा एवं ऑटो रिक्शा की चेकिंग की गई। इस दौरान पुलिस ने चालक सीट पर अगल बगल बैठे सवारियों को उतार दिया। उनका चालान भी काटा। ऑटो रिक्शा व ई रिक्शा में लगे म्यूजिक सिस्टम को हटाया गया।
विज्ञापन





कोट
- ऑटो चालकों की जांच करके कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उनको जागरूक भी किया जा रहा है। 61 ऑटो से म्यूजिक सिस्टम हटाए गए हैं। आगे भी कार्रवाई जारी रहेेगी।

डॉ. एमपी सिंह, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें