फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डुमरी खास गांव में दो घरों से लाखों की चोरी, ग्रामीणों में दहशत

Wed, 06 Jul 2022 11:41 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

कब्रिस्तान के पास रहने वाले साबिर अली के मकान के पीछे से नकब लगाकर घर में रखा तेरह हजार रुपये नकद समेत लगभग 50 हजार रुपये कीमत के जेवर चोरी कर लिया गया। इसी रात बाबू विशुनपुरा में स्थित मंदिर व केशव मिश्रा की जमीन पर लगे हैंडपंप को भी चोर खोलकर उठा ले गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के चौरीचौरा इलाके के डुमरी खास गांव से सोमवार रात चोर दो घरों में 35 हजार रुपये नकद समेत ढाई लाख रुपये के जेवर ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, डुमरी खास के मेंहदीपुर टोला निवासी मुनीर अंसारी सोमवार की रात परिवार के साथ सोए थे। आधी रात बाद चोर घर के पीछे से घुस गए और एक सूटकेस व एक बॉक्स को घर से कुछ दूर नहर के पास ले गए। उसमें रखा लगभग 20 हजार नकदी समेत डेढ़ लाख रुपये कीमत का जेवरात चुरा लिए।

उसी रात मेंहदीपुर कब्रिस्तान के पास रहने वाले साबिर अली के मकान के पीछे से नकब लगाकर घर में रखा तेरह हजार रुपये नकद समेत लगभग 50 हजार रुपये कीमत के जेवर चोरी कर लिया गया। इसी रात बाबू विशुनपुरा में स्थित मंदिर व केशव मिश्रा की जमीन पर लगे हैंडपंप को भी चोर खोलकर उठा ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें