फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मजदूर का फंदे से लटका मिला शव

Sun, 04 Oct 2026 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरदारनगर। चौरीचौरा क्षेत्र के गगड़ा में शनिवार सुबह टेंट हाउस में काम करने वाले मजदूर अर्जुन यादव (17) पुत्र नागेंद्र यादव का टिन शेड के एंगल में फंदे से लटका शव मिला। सुबह करीब चार बजे अन्य मजदूरों की नजर शव पर पड़ी तो उन्होंने टेंट हाउस मालिक को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात सभी मजदूर भटगांवा में एक कार्यक्रम में काम करने के बाद टेंट हाउस लौटे थे। इसके बाद सभी वहीं सो गए। इसी दौरान अर्जुन ने फंदा लगा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अर्जुन बिलारी खास गांव का रहने वाला था और परिवार का इकलौता था। थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें