आनन-फानन में उसे खोराबार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि मृतक की दादी बेली देवी ने पुलिस को तहरीर देकर दिनेश यादव पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पन्नेलाल की शादी 14 वर्ष पूर्व हुई थी, लेकिन पत्नी उनके साथ रहने को तैयार नहीं थी। इसलिए वह पांच वर्ष से अलग-अलग रह रहे थे। झंगहा थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा, मृत्यु हुई है। मृत्यु के कारणों की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जैसा होगा कार्रवाई की जाएगी।