फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जेल क्वार्टर में बिजली की चपेट में आने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शाहपुर इलाके के जिला कारागार के क्वार्टर में शनिवार की शाम पेंटिंग कर रहे मजदूर की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल मजदूर को मेडिकल कॉलेज ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शाहपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गुलरिहा इलाके के तरकुलहा निवासी भोला (45) पेंटिंग का काम करता था। वह शनिवार को शाहपुर के जेल रोड स्थित जिला कारागार के बाहर जेल चिकित्सक के सरकारी क्वार्टर में पेंटिंग कर रहा था। इसी दौरान बिजली की चपेट में आकर जमीन पर गिर गया। घटना की जानकारी होने पर अन्य कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी और घायल को मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय ने बताया कि दो मजदूर क्वार्टर में पेंटिंग कर रहा था। इसी दौरान बिजली की चपेट में आकर एक मजदूर की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें