फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: सीमेंट सीट लेकर गिरा मजदूर, अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम

Fri, 06 Aug 2021 09:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वहीं पर पशुओं को चारा खिलाने के लिए नाद भी रखा था। रंजीत औधें मुंह गिरा और सीमेंट सीट उसके सिर के पिछले हिस्से पर लगा। मौके पर ही काफी खून बह गया था।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन। (इनसेट में मृतक) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गोला थाना क्षेत्र के गाजेगढ़ा स्थित पशुशाला पर सीमेंट सीट चढ़ाने के दौरान रंजीत भारती (27) गिर गया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। स्थानीय लोगों की मदद से परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां पहुंचते ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, पकड़ी निवासी रंजीत भारती पुत्र स्व. जयराम मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। शुक्रवार को गाजेगढ़ा स्थित पशुशाला में काम करने गया था। सुबह करीब 10 बजे रंजीत सीमेंट सीट लेकर दीवार पर चढ़ा। अभी वह एक सीमेंट सीट चढ़ा कर उसे दुरुस्त कर रहा था कि सीमेंट सीट सरक गई और रंजीत उसके साथ ही जमीन पर गिर गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वहीं पर पशुओं को चारा खिलाने के लिए नाद भी रखा था। रंजीत औधें मुंह गिरा और सीमेंट सीट उसके सिर के पिछले हिस्से पर लगा। मौके पर ही काफी खून बह गया था।
विज्ञापन


आनन-फानन लोग उसे सीएचसी गोला ले कर गए लेकिन डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

मृतक रंजीत के दो बच्चे आर्यन (06) और अनन्या (04) हैं। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस बाबत गोला के एसडीएम ने बताया कि सरकार द्वारा जो भी सहायता हो पाएगी उसे कराया जाएगा।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें