फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 30 नमूनों की जांच में चार मिले अशुद्ध

Tue, 12 Nov 2024 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की तरफ से सोमवार को सचल खाद्य प्रयोगशाला की मदद से समउर बाजार में खाद्य पदार्थों की जांच की गई। कुल 30 नमूनों की जांच हुई, जिसमें चार नमूने अशुद्ध मिले। मौजूद लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय प्रदीप कुमार राय ने बताया कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेश कुमार राय की अगुवाई में सचल खाद्य प्रयोगशाला से हुई जांच में रंगीन बूंदी लड्डू अशुद्ध मिला है। इसमें अधिक रंग मिला था। एक किराना की दुकान से लिया गया जीरा अशुद्ध था। उसके रंग के बारे में खाद्य कारोबारकर्ता को जागरूक किया। जांच के दौरान काली मिर्च भी हल्के बीज के लिए मिले, जबकि एक खोया अशुद्ध स्टार्च अधिक मिला। इसके बारे में खाद्य कारोबारियों के अलावा अन्य लोगों को जागरूक किया। इस दौरान ओमकारनाथ पांडेय, रामबुझावन चैहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें