फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: बिजली के तार पर गिरा पेड़, चपेट में आने से कोटेदार की मौत

Thu, 12 Aug 2021 04:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।

सार

साइकिल से हाटा की ओर आ रहे थे कोटेदार जयश्री पासवान। हाटा नगर के पिपरा कपूर मोहल्ले की घटना।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले के नगरपालिका के पिपरा कपूर मोहल्ले में गुरुवार को एक पेड़ बिजली के तार पर गिर गया। इससे तार सहित पेड़ और पोल जमीन पर गिर गया। पोल की चपेट में आने से मोहल्ले के कोटेदार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, हाटा कोतवाली क्षेत्र के पिपरा कपूर निवासी 55 वर्षीय जयश्री पासवान पेशे से कोटेदार थे। वह गुरुवार को दिन के लगभग 11 बजे किसी कार्य से हाटा जा रहे थे। वह साइकिल से अभी अपने घर से कुछ दूर आगे बढ़े ही थे कि सड़क के किनारे स्थित एक बड़ा पेड़ वहां से गुजर रहे बिजली के तार पर गिर गया।

यह देखकर जयश्री पासवान उससे बचने के लिए पीछे की ओर भागे, तब तक पोल उनके ऊपर आ गिरा। पोल से उनके सिर में गंभीर चोट लगा, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। तसल्ली के लिए परिजन उन्हें हाटा सीएचसी ले आए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची हाटा कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें