फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष, स्वास्थ्य कर्मी समेत 38 और मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक 615 लोग मिल चुके है पॉजिटिव, नौ की हो चुकी है मौत, सीओ कार्यालय किया गया सील
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष, स्वास्थ्य कर्मी समेत 38 लोग बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमित मिले। 57 लोग स्वस्थ होने के बाद घर भेजे गए। अब तक 615 लोग पॉजिटिव मिले हैं। इसमें नौ संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 151 एक्टिव केस हैं। 27 लोग होम आइसोलेट हैं। 464 लोग ठीक होकर घर जा चुके है। बृहस्पतिवार को 524 लोगों का नमूना लेकर जांच को भेजा गया। यह जानकारी अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने दी।
नए संक्रमितों में दुधारा क्षेत्र के 23 लोग शामिल हैं। इसमें 20 दुधारा और तीन छितरापार गांव के हैं। बेलहर कला क्षेत्र के पांच लोग पॉजिटिव मिले हैं। 46, 55 वर्षीय शख्स लोहरौली के ठकुराई, लोहरौली शुक्ल का 19 वर्षीय युवक, लोहारी का 17 वर्षीय किशोर, बेलहर कला गांव का 35 वर्षीय युवक, खलीलाबाद शहर का 35 वर्षीय युवक, शहर में पैथालॉजी संचालक, जिला अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी, अशरफाबाद निवासी, खलीलाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में काम करने वाला युवक, खलीलाबाद निवासी युवक, धमरजा गांव की गर्भवती पॉजिटिव मिली है। एचआरपीजी कॉलेज के एक पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष भी पॉजिटिव मिले हैं। धनघटा क्षेत्र के कटार मिश्र का 32 वर्षीय युवक और हैंसर बाजार की रहने वाली 35 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि सीओ सदर के कार्यालय में तैनात एक पुलिस कर्मी कोरोना संक्रमित मिला है। पुलिस कर्मी को होम आइसोलेट किया गया है। सीओ सदर आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि कर्मी के संक्रमित मिलने के बाद कार्यालय को सैनिटाइज कराते हुए सील करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें