गोरखनाथ थाना का बैरक सील गोरखपुर। गोरखनाथ थाने के एक सिपाही व थाने के ही बैरक में रहने वाले यातायात के एक सिपाही के पॉजिटव आने के बाद थाने के उस बैरक को सील कर दिया गया । वंही थाने को भी हॉट स्पॉट घोसित किया गया। अब दो दिनों तक फरियादियो की शिकायतपत्र को गेट पे तैनात पुलिसकर्मी रिसीव कर लेंगे। वही दो दिनों तक केंट थाने के तर्ज पर इलाके में पड़ने वाले चौकियों से भी ज्यादातर समस्याए सुनी जायेगी। वैसे भी इलाके में लॉक डाउन है तो फरियादियो की भीड़ कम ही आ रही है। दूसरी ओर बुधवार को भी केंट थाने के तीन पुलिस कर्मी पाजिटिव आ गए। यंहा अबटक एसएसआई समेत लगभग दस पुलिसकर्मी पाजिटिव आ चुके है। यंहा पहले से ही चौकियों से काम चल रहा है। उधर पाजिटिव आने के बाद सीओ गोरखनात देर रात शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती हो गए। उन्होंने बुधबार सुबह ही टीबी असप्ताल जाकर जाँच कराय था। उनका दफ्तर 48 घण्टे के लिए बन्द कर दिया गया। दफ्तर के कर्मचारी, पुलिसकर्मी और सीओ के साथ गाड़ी में चलने वाले पुलिक्सकर्मियो को भी होम क्वा रंटीन कर दिया गया है। सीओ गोरखनात ने कहा कि वह जल्द स्वस्थ होकर ड्यूटी पर वापस लौटेंगे और लोगो की सेवा करेंगे। वंही इंस्पेक्टर गोरखनाथ चंद्रभान सिंह ने कहा कि बैरक को सील किया गया हे। साथ ही थाने पँर भी 48 घण्टे के लिए आम लोगो के लिए आवागमन बन्द रहेगा।