फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42 ने कोरोना से जीती जंग, 31 मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
42 ने कोरोना से जीती जंग, 31 मिले संक्रमित
विज्ञापन

4418 पॉजिटिव केस में 4058 हो चुके हैं स्वस्थ, एक्टिव मरीज 275
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में पिछले दो दिनों (रविवार व सोमवार) में 31 संक्रमित मिले और 42 ने कोरोना को मात दी। इसमें से सोमवार को दस कोरोना संक्रमित मिले और तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद 19 को डिस्चार्ज किया गया। जनपद में अब तक कुल 4418 पॉजिटिव केस मिले हैं। इसमें से 4058 स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। अब तक कुल 85 लोगों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में जिले में एक्टिव केस 275 हैं। यह जानकारी डीएम आशुतोष निरंजन ने दी है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि संक्रमितों का इलाज जवाहर लाल नेहरू नवोदय विद्यालय रुधौली, मुंडेरवा सीएचसी, ओपेक कैली अस्पताल, जिला जेल, कृष्णा मिशन अस्पताल व होम आइसोलेशन में रखा जा रहा है। अब तक 162947 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इसमें से 658 लोगों के जांच की रिपोर्ट लंबित है। जिले में कुल 138 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। जिसमें सदर तहसील में 68, हर्रैया में 50, भानपुर में 10 व रुधौली में 10 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। यहां सामान्य जनजीवन पूरी तरह से प्रतिबंधित है। प्रशासन के निर्देश पर आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की जा रही है। डीएम ने अपील किया कि सभी लोग कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ही घर से निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें