फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार का इनामी अंशु गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच हजार का इनामी अंशु गिरफ्तार
विज्ञापन

नगर बाजार। पुलिस व स्वाट टीम ने चोरी के कई मामलों में वांछित चल रहे पांच हजार के इनामी अंशु दुबे उर्फ अनुराग दुबे को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। ग्राम पिपरौला निवासी अंशु के खिलाफ कोतवाली, कप्तानगंज व नगर थाना में चोरी, आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। वह पिछले कई महीनों से फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी सतानंद पांडेय, स्वीट टीम प्रभारी राजकुमार पांडेय, फुटहिया चौकी प्रभारी दिनेश चंद्र मिश्र, कांस्टेबल प्रेम शंकर गौड़, पवन यादव व सर्विलांस प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह पहुंच गए और अनुराग दुबे को गिरफ्तार कर लिया। अंशु के पास से उसके पास से तमंचा, दो चेन पीली धातु व 3940 रुपये बरामद किए। थाना प्रभारी सतानंद पांडेय ने बताया कि अनुराग दुबे कई मामलों में वांछित चल रहा था। पुलिस को उसकी काफी दिनों से तलाश थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें