फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

37 लोग मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
37 लोग मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

जिले में 355 एक्टिव मरीज, अब तक मिल चुके हैं 2639 पॉजिटिव
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से आई रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को आई रिपोर्ट में 37 नए संक्रमित मिले हैं। अब कुल 2639 पॉजिटिव केस मिले हैं। इसमें से 2230 स्वस्थ हो चुके हैं। 54 की मौत हुई है। 355 का उपचार चल रहा है। 84 पॉजिटिव की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सोमवार को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। यह जानकारी डीएम आशुतोष निरंजन ने दी।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि जिले से अब तक 81901 लोगों के नमूने जांच को भेजे गए हैं। इसमें से 80980 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के साथ कंटेनमेंट जोन की संख्या सदर तहसील में 81, हर्रैया में 51, भानपुर में 10 व रुधौली में 19 कंटेनमेंट जोन हैं। जिले में कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या 161 है। यहां आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित है। लोगों की जरूरत की वस्तुओं को उचित रेट पर प्रशासन उपलब्ध करा रहा है। डीएम ने कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें