भौतिक सुख-संपदा, प्रेम, मनोरंजन के कारण शुक्र का राशि परिवर्तन 28 मई की देर रात हो रहा है। शुक्र वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। मिथुन राशि में शुक्र के गोचर से अच्छी स्थिति बनेगी। यहां मंगल और बुध पहले से विराजमान हैं, लेकिन दो जून को ही मंगल का कर्क राशि में गोचर होने जा रहा है। ऐसे में शुक्र यहां बुध के साथ संयोग करेंगे। जो जनमानस के लिए अच्छी होगी, कोरोना के कारण नाकारात्मकता के दौर से गुजर रहे लोगों के जीवन में सकारात्मक का भाव आएगा। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार आइए जानते हैं कि शुक्र के राशि परिवर्तन का कैसा पड़ेगा सभी राशियों पर प्रभाव...
मेषः पराक्रम बढ़ेगा, व्यापारिक लाभ होगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, भाई-बहन के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
वृषभः स्वास्थ्य में सुधार होगा, धनागमन होगा, आर्थिक स्थित अच्छी होगी, अपनों से रिश्तें अच्छे होंगे।
मिथुनः प्रेम समीपता आएगी, संतान से खुशखबरी मिलेगी, निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी, जीवन सुख पूर्वक गुजरेगा।