फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: युवक लापता, पत्नी समेत तीन के खिलाफ अपहरण का केस

Thu, 30 Sep 2021 08:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

गुलरिहा थाना क्षेत्र निवासी युवक 15 दिन से है लापता, युवक के भाई ने दर्ज कराया मुकदमा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में 15 दिन से लापता युवक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने लापता युवक की पत्नी और उनके दो सहयोगियों के विरुद्ध अपहरण का मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान खोराबार थाना के मगहीपट्टी गांव निवासी प्रमोद कुमार पासवान, झंगहा थाने के राजी जगदीशपुर निवासी संदीप मौर्या और युवक की पत्नी चंदा निषाद के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गुलरिहा थाना क्षेत्र के हरसेवकपुर नंबर दो जमुनहिया टोला निवासी विद्यासागर निषाद बीते 15 सितंबर को सुबह बाइक लेकर घर से निकले थे। तब से ही उनकी कोई खोज-खबर नहीं है। उनके भाई गंगा सागर ने बुधवार को गुलरिहा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि भाई की पत्नी चंदा निषाद के जानने वाले प्रमोद कुमार पासवान व संदीप मौर्या ने विद्यासागर से आठ लाख रुपये नौकरी दिलाने के नाम पर ले लिए थे।

इनमें से प्रमोद का घर आना-जाना भी था और वह खुद को चंदा का रिश्तेदार बताता था। उन्होंने आरोप लगाया कि रुपयों के लेनदेन को लेकर ही तीनों ने भाई का अपहरण किया है। भाई ने अनहोनी की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है।
विज्ञापन


इस संबंध में एसओ गुलरिहा विनोद कुमार अग्निहोत्री ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर पत्नी व उसके संपर्क में रहे दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। इस संबंध में आरोपियों का पक्ष नहीं मिल सका है। पक्ष आने पर प्रकाशित किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें