फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: लंबी दौड़ में खुशबू तो ऊंची कूद में सृष्टि रही अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
-महंत अवेद्यनाथ जी महाराज स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय एथलेटिक्स व कुश्ती प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। महंत अवेद्यनाथ जी महाराज स्पोर्ट्स स्टेडियम जंगल कौड़िया में बुधवार को जिलास्तरीय एथलेटिक्स व कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें जनपदभर के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में लंबी दौड़ में खुशबू और ऊंची कूद में सृष्टि ने बाजी मारी। कुश्ती के विभिन्न भर वर्ग में प्रांजल यादव, निक्कू यादव, विशाल, शाकिर, योगेश, कृष्ण गुप्ता, मनोज, यशपाल, अमन और संदीप प्रथम स्थान प्राप्त कर अव्वल रहे। इनके अलावा अन्य खिलाड़ियों ने भी दमखम दिखाया।

बालिका वर्ग में 100 मीटर की दौड़ में नेहा पाल, 200 मीटर में श्रेया सिंह, 400 मीटर में स्नेहिल सिंह, 800 मीटर में रितु निषाद, 1500 व 3000 मीटर की दौड़ में खुशबू निषाद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में सृष्टि मौर्य, गोला फेंक और डिस्कस थ्रो में पायल तथा जैवलिन थ्रो में सकीना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

एथलेटिक्स के बालक वर्ग में 100 मीटर की दौड़ में अमित गुप्ता, 200 मीटर में उमेश साहनी, 400 मीटर में विशाल गुप्ता, 800 मीटर में रवि विश्वकर्मा, 1500 मीटर में विकास यादव, 5000 मीटर में रोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं लंबी कूद में राहुल पासवान, गोला फेंक और डिस्कस थ्रो में रितेश यादव, जैवलिन थ्रो में मृत्युंजय गौड़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


इसके पूर्व उप जिला क्रीड़ा अधिकारी गोरखपुर धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में प्रतियोगिता के दौरान धर्मपुर अखाड़ा के संचालक तसदुक हुसैन और पक्कीबाग अखाड़ा के संचालक रामानंद ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान कुश्ती कोच ओसामा जौहर तथा एथलेटिक्स कोच अभिषेक समेत खिलाड़ी व खेलप्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें