गोरखनाथ मंदिर में लगने वाले खिचड़ी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने जिन दो मेला स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया था। उनके संचालन का शेड्यूल बृहस्पतिवार को जारी कर दिया गया।
मेला स्पेशल 13 से 30 जनवरी के बीच गोरखपुर से बढ़नी और गोरखपुर से नौतनवा के बीच चलाई जाएगी। पहले से चल रही पैसेंजर ट्रेनों में जनरल के दो-दो अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के मुताबिक मेला स्पेशल ट्रेनें सभी क्रासिंग स्टेशनों पर दो-दो मिनट तथा हाल्ट स्टेशनों पर एक एक मिनट रुकेंगी। इसके अलावा (15105, 15106) छपरा नौतनवा छपरा एक्सप्रेस को मनीराम और कैंपियरगंज स्टेशन पर एक-एक मिनट का अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है।