फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: पूर्व विधायक के बेटे की पिटाई, शांतिभंग में किया चालान

Thu, 28 Apr 2022 01:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

 बाइक सवारों के हमले से संजय प्रसाद के सिर में चोट आई। इसके बाद संजय ने फोन कर तीन-चार लोगों को बुलाकर विनोद की पिटाई शुरू कर दी। इस बीच विनोद फरार हो गया।
विज्ञापन
पूर्व भाजपा विधायक संत प्रसाद। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के सिकरीगंज इलाके के महादेवा बाजार के पास मंगलवार को पूर्व विधायक संत प्रसाद के बेटे संजय प्रसाद को गाड़ी ओवरटेक करने के विवाद में बाइक सवारों ने पीट दिया। आरोप है कि इसके बाद पूर्व विधायक पुत्र के पक्ष से आए लोगों ने भी एक युवक की पिटाई कर दी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपित करीम का शांतिभंग में चालान कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, संजय प्रसाद अपनी कार से महादेवा बाजार की ओर से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान बाइक से आ रहे बारीगांव निवासी करीम और विनोद का बाइक ओवरटेक करने को लेकर संजय से विवाद हो गया।

आरोप है कि बाइक सवारों के हमले से संजय प्रसाद के सिर में चोट आई। इसके बाद संजय ने फोन कर तीन-चार लोगों को बुलाकर विनोद की पिटाई शुरू कर दी। इस बीच विनोद फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक आरोपी करन को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें