फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कस्तूरबा की छात्राओं के स्वास्थ्य की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के सभी कस्तूरबा विद्यालयों में अभियान चला कर वहां की छात्राओं की सेहत की जांच की जाएगी। साथ ही आवश्यक उपचार, दवाएं और परामर्श की सुविधा भी दी जाएगी। सीएमओ डॉ. राजेश झा ने जिला स्वास्थ्य समिति की कार्यकारी निकाय की बैठक के दौरान अभियान के संबंध में निर्देश दिए। बालिका समृद्धि पखवाड़े के दौरान 16 से 24 जनवरी तक प्रस्तावित इस अभियान में स्वास्थ्य जांच के बाद जूनियर पिंक कार्ड भी जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजेश झा ने कहा कि सभी ब्लॉक के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम द्वारा कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं का शत प्रतिशत स्वास्थ्य जांच कराना सुनिश्चित किया जाएगा। उनमें खून के स्तर, आंखों की जांच और अन्य सामान्य स्वास्थ्य जांच की जाएगी।
बैठक में सीएमओ ने निर्देश दिया गया कि खिचड़ी मेला को देखते हुए अपने-अपने चिकित्सालयों को 24 घंटे आपातकाल से निपटने के लिए तैयार रखें। समस्त आशाओं का भुगतान समय से कराना सुनिश्चित करें। सीएमओ ने कहा कि जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत प्रसव बढ़ाने के लिए आशा कार्यकर्ताओं की क्लस्टर के अनुसार बैठकें करें तथा जो आशा कार्य में रुचि नहीं ले रही हैं उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें