फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सरयू नदी से जल भरने आया कांवड़िया डूबा, 12वीं में पढ़ता है यशराज

Tue, 22 Aug 2023 12:38 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो बड़हलगंज (गोरखपुर)।

सार

 यशराज के डूबने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। यशराज दो भाईयों में बड़ा है। हाटा में यशराज का ननिहाल हैं और ननिहाल में रहकर ही पढ़ाई कर रहा है। उसके पिता अनिल सोनी की हाटा में व्यवसाय करते हैं।
विज्ञापन
बड़हलगंज में नदी में लापता कांवड़िया। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में बड़हलगंज इलाके के सरयू तट स्थित रामकवल शाही घाट पर सोमवार की सुबह जल भरने आया कांवड़िया नदी में डूब गया। गोताखोरों की मदद से नदी में युवक की तलाश जारी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गगहा थाना क्षेत्र के हाटा बाजार निवासी अनिल सोनी का पुत्र यशराज सोनी (18 ) बड़हलगंज स्थित इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र हैं। हाटा में स्थित हाटेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए सोमवार की सुबह आठ बजे कुछ दोस्तों के साथ रामकवल शाही घाट पर जल भरने आया था। इस बीच उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में समा गया। इस समय सरयू नदी उफान पर है, इसलिए देखते ही देखते वह तेज धारा में बह कर डूब गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस स्टीमर और गोताखोरों की मदद से छात्र की तलाश में लगी है। यशराज के डूबने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। यशराज दो भाईयों में बड़ा है। हाटा में यशराज का ननिहाल हैं और ननिहाल में रहकर ही पढ़ाई कर रहा है। उसके पिता अनिल सोनी की हाटा में व्यवसाय करते हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर कैंट से कुसम्ही तक सितंबर से दौड़ेंगी ट्रेनें, तेजी से चल रहा काम

विज्ञापन

नहाने गए युवक की डूबकर मौत

बड़हलगंज थाना क्षेत्र के कोड़रनीलकंठ निवासी दशरथ निषाद (35) की सोमवार को नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, सोमवार की दोपहर डेढ़ बजे दशरथ निषाद गांव के बगल में स्थित तरैना नाले में स्नान करने गया था। वह तैरकर कुछ दूर चला गया था, वापस लौटते समय डूबने लगा। युवक को डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन बचा नहीं पाए। थोड़ी देर बाद ग्रामीणों ने ढूंढ कर शव बाहर निकाला।

इसे भी पढ़ें: मऊ के युवक ने नशे में लगाई थी आग, खुदकुशी के मिले साक्ष्य

पोखरे में डूबने से बुजुर्ग की मौत
सिकरीगंज इलाके के लाखुन गांव में बुजुर्ग की पोखरे में डूृबने से सोमवार को मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, सिकरीगंज क्षेत्र के लाखुन बुजुर्ग निवासी सरकार बहादुर सिंह (60) शौच के लिए गांव के पोखरे के पास गए थे। इस दौरान अचानक पैर फिसलने की वजह से गहरे पानी में चले गए। खेल रहे बच्चों के शोर मचाने पर गांव वाले आए और फिर पुलिस को सूचना दी गई। कुछ देर बाद उनका शव मिला।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें