मामला सामने आने के बाद गोरखपुर रेंज के एडीजी दावा शेरपा ने जोन के सभी एसपी को पत्र लिखकर आदेश दिया है कि वे स्थानीय पुलिस और बदमाश के गठजोड़ की जांच करें और कहीं भी कोई ऐसा मिले तो सख्त कार्रवाई की जाए।
एडीजी दावा शेरपा ने बताया कि जोन के सभी एसपी को पत्र लिखकर माफिया पर कार्रवाई के लिए आदेश दिया गया है। पुलिस और बदमाश की साठगांठ की जांच करें जहां भी इस तरह का मामला सामने आएगा कार्रवाई की जाएगी।
वर्ष 2017 में खोराबार थाने में तैनात सिपाही को पशु तस्करों से साठगांठ में सस्पेंड किया गया था। बाद में जांच के बाद सिपाही का गैर जनपद तबादला भी किया गया था। गोला के एसओ पर भी सवाल उठा था। रामनयन नाम के सिपाही ने पत्र लिखकर थानेदार रहे संतोष पर सवाल उठाया था। जांच शुरू हुई, कुछ दिनों बाद फाइल बंद कर दी गई।
इसे भी पढ़ें- कानपुर विकास दुबे एनकाउंटर में घायल हुए थे शिवमूरत, कहा- 'मानो सब पहले से प्लान था'
पुलिस लाइंस और थाने-चौकी पर तैनात पुलिस वालों में फेरबदल किया जा रहा है। लंबे समय तक थाने-चौकी पर रहने पर बदमाश से साठगांठ होने की आशंका रहती है। इस वजह से कई पुलिस वालों का तबादला भी किया जा चुका है। - डॉ. सुनील कुमार गुप्ता, एसएसपी