फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व राष्ट्रपति के निधन के कारण एक हफ्ते का शोक, कालेसर-जंगल कौड़िया फोरलेन बाईपास का लोकार्पण टला

Tue, 01 Sep 2020 10:44 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • वर्चुअल कार्यक्रम में दिल्ली से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, लखनऊ से सीएम योगी होंगे शामिल
  • सोशल डिस्टेंसिंग के साथ टोल प्लाजा पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और 100 नागरिक भी रहेंगे
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर कालेसर-जंगल कौड़िया फोरलेन बाईपास का मंगलवार को लोकार्पण होने वाला था लेकिन सोमवार को पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के निधन के कारण एक हफ्ते का राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया गया है। ऐसे में बाईपास का लोकार्पण टल गया है।
विज्ञापन


बता दें कि दिल्ली से केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका लोकार्पण करने वाले थे। यह लोकार्पण कार्यक्रम ऑनलाइन होने वाला था।

17.66 किलोमीटर लंबे इस फोरलेन बाईपास के निर्माण पर करीब 531 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इसपर चार पुल और 12.4 किलोमीटर की सर्विस लेन भी बनाई गई है।

अब लखनऊ से सोनौली जाने वालों या फिर सोनौली से जंगल कौड़िया के दायरे में रहने वाले लोगों को लखनऊ जाने के लिए गोरखपुर शहर में आने की जरूरत नहीं होगी। दूरी तो घटेगी ही, जाम से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन


बाईपास पर आवागमन करीब दो महीने पहले ही शुरू हो गया है। 12 अगस्त से टोल प्लाजा पर टैक्स भी वसूला जा रहा है। बाईपास का थोड़ा काम बाकी होने और कोरोना संक्रमण की वजह से लोकार्पण का कार्यक्रम टल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें